Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : वर्तमान विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह भदावर और पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर ने बाह क्षेत्र में फँसे हुए 267 अप्रवासी मजदूर परिवारों को वितरित की राशन किट

जनवाद टाइम्स 30 April 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200430_161411

 

संवाददाता सुशील चंद्र : बाह विधान सभा क्षेत्र में आज बाह की वर्तमान विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर और पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर द्वारा क्षेत्र में फँसे 267 अप्रवासी मजदूर परिवारों को राशन किट प्रदान की गई।राशन किट में आटा, दाल, चावल,आलू,तेल,मसाले आदि सामग्री प्रदान की गई।

IMG 20200430 161512

विदित हो कि सम्पूर्ण विश्व मे इस समय कोरोना वायरस का प्रकोप फैला हुआ है और भारत भी इससे अछूता नही है।भारत में 22 मार्च से लॉक डाउन चल रहा है जिसके कारण पूरे देश में उद्योग धन्धे भी बंद चल रहे हैं, उद्योग- धंधों के बंद होने से कामगारों के सामने जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो गयी है।

IMG 20200430 161444

सबसे ज्यादा समस्या अप्रवासी मजदूरों के सामने आई है क्योंकि काम- काज बंद होने के कारण खाने- पीने की समस्या के साथ-साथ रहने आदि की भी समस्या उत्पन्न हुई हालांकि इन लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था सरकार की ओर से भी की गई और सामाजिक संगठनों ने भी ऐसे लोगों की दिल खोलकर सहायता की फिर भी लोगों के सामने कुछ न कुछ समस्याएं आयीं।

IMG 20200430 161411

इन्ही समस्याओं से बचने के लिए अप्रवासी मजदूरों ने अपने-अपने घरों को लौटने का निर्णय लिया,अधिकांश लोग अपने घरों तक पहुँच भी गए फिर भी कुछ परिवार ऐसे रहे जो रास्तों में ही फँसे रह गए।ऐसे परिवार लगातार सरकार से अपने घर वापस भेजने की गुहार लगा रहे हैं। बाह क्षेत्र में भी करीब 267 परिवार विभिन्न राज्यों के फँसे हुए हैं जो कि बाह के मितावली,अभयपुरा, बघरेना,गढ़वार आदि गांवों में ठहरे हुए हैं।इन अप्रवासी परिवारों को आज बाह की वर्तमान विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर ने

IMG 20200430 161426

अभयपुरा, मितावली,बघरेना आदि गाँवों में जाकर राशन किट प्रदान की।राशन किट के वितरण में रानी पक्षालिका सिंह भदावर,राजा अरिदमन सिंह भदावर,कुँवर डॉ त्रिपुदमन सिंह भदावर,एस डी एम बाह अब्दुल बासित,तहसीलदार बाह, अधिवक्ता सुशील भदौरिया व तहसील कर्मी शैलेन्द्र शर्मा, सतेंद्र,भगतसिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Pratapgarh News : एक विषय में उत्तीर्ण कराने के लिए की गई चार हजार रुपए की मांग
Next: उत्तर प्रदेश में नही थम रहा COVID-19 का कहर, अब हुए 60 जिले कोरोना वायरस की चपेट में

 

राशिफल

You may have missed

हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष समारोह में अधिवक्ता भारत माता और स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि देते हुए
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
20260319_185456
  • Education
  • Bihar
  • Vaishali

कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मृत पाई गई बाघिन के पास जांच करते वनकर्मी
  • National
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
बेतिया में भोजपुरी लोक चित्रकला कार्यशाला में भाग लेते युवा कलाकार
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला

जनवाद टाइम्स 19 March 2026

Latest News

  • Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया
  • कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श
  • Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप
  • Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला
  • Bihar News: पेंशन जारी रखने के लिए 31 मार्च तक कराएं जीवन प्रमाणन
  • इटावा में चैत्र नव वर्ष का जश्न, व्यापार मंडल ने मिठाई बांटकर दी बधाई
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d