Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में ऐतिहासिक उपलब्धि: Sarojini Naidu Medical College में पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी, 13 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन

जनवाद टाइम्स 4 April 2026
IMG-20260404-WA0051
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा, 04 अप्रैल 2026।
आगरा के प्रमुख चिकित्सा संस्थान Sarojini Naidu Medical College (SNMC) के इतिहास में शनिवार को एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। कॉलेज के कार्डियो थोरासिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) विभाग ने पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी कर 13 वर्षीय किशोर को नया जीवन दिया।
यह जटिल और उच्च जोखिम वाली सर्जरी आगरा के चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। अब तक इस तरह की सर्जरी के लिए मरीजों को दिल्ली या बड़े महानगरों के कॉर्पोरेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता था।

संसाधनों और संकल्प की जीत: प्रिंसिपल
कॉलेज के प्रिंसिपल एवं डीन Dr. Prashant Gupta ने इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताते हुए CTVS विभाग की टीम को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव है।
उन्होंने कहा कि

IMG 20260404 WA0051 1

“आज हमारे संस्थान ने वह मुकाम हासिल किया है जो अब तक केवल बड़े मेट्रो शहरों के कॉर्पोरेट अस्पतालों तक सीमित था। एक 13 वर्षीय बच्चे की जान बचाना हमारे डॉक्टरों की काबिलियत का प्रमाण है। हमारा लक्ष्य SN मेडिकल कॉलेज को सुपर-स्पेशलिटी सेवाओं का मजबूत केंद्र बनाना है, ताकि आगरा और आसपास के जिलों के गरीब मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या जयपुर न जाना पड़े।”

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि CTVS विभाग को भविष्य में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
क्या थी बीमारी

मरीज कांस्ट्रिक्टिव पेरिकार्डिटिस नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित था। इस बीमारी में हृदय के ऊपर मवाद की सख्त परत जम जाती है, जिससे दिल सही तरीके से पंप नहीं कर पाता।

 

IMG 20260404 WA0050

CTVS विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष Dr. Atul Kumar Gupta ने बताया कि धड़कते हुए दिल (Beating Heart) से इस परत को अलग करना तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। इस तरह की सर्जरी में लगभग 50 प्रतिशत तक जान जाने का जोखिम रहता है।

इनकी रही मुख्य भूमिका
एनेस्थीसिया टीम:
डॉ. दीपक और डॉ. मिहिर
सर्जिकल एवं ओटी टीम:
प्रो. एवं हेड CTVS विभाग Dr. Atul Kumar Gupta,
डॉ. शिव (SR), डॉ. शुभांशु, डॉ. सुलभ, डॉ. आरती,
तकनीशियन सचिन और मोनू।
पोस्ट ऑपरेटिव केयर:

सुपरस्पेशलिटी आईसीयू में डॉ. आकांक्षा और डॉ. सौम्या गुप्ता ने मरीज की निगरानी कर उसे हाई रिस्क जोन से सुरक्षित बाहर निकाला।

यह पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी आगरा के चिकित्सा जगत के लिए एक नई उम्मीद की किरण मानी जा रही है।

Post navigation

Previous: Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260404-WA0051
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में ऐतिहासिक उपलब्धि: Sarojini Naidu Medical College में पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी, 13 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन

जनवाद टाइम्स 4 April 2026
IMG-20260403-WA0036
  • Etawah

Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
Picsart_26-04-03_22-48-15-965
  • Etawah

इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
IMG-20260403-WA0041
  • Etawah

इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में ऐतिहासिक उपलब्धि: Sarojini Naidu Medical College में पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी, 13 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन
  • Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना
  • इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत
  • इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.