Agra news : आगरा बनेगा शैक्षिक पर्यटन का हब: 39.62 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक साइंस पार्क और नक्षत्रशाला

IMG-20251105-WA0788
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रयासों से आगरा को ₹39 करोड़ 62 लाख के विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। शहर में बनने जा रहा अत्याधुनिक साइंस पार्क और नक्षत्रशाला अब छात्रों को विज्ञान और खगोलशास्त्र के रहस्यों से रूबरू कराएगा।

इस परियोजना का शिलान्यास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मिलकर करेंगे। यह आयोजन 6 नवंबर (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे होगा।

IMG 20251105 WA0788

मंत्री उपाध्याय ने बताया कि जब उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी थी, तभी इस योजना का खाका तैयार कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्तुत किया गया था। बाद में कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग की भूमि को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में स्थानांतरित कराया गया।

उन्होंने बताया कि 39.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क उत्तर प्रदेश की तीसरी विकसित नक्षत्रशाला होगी। यहां छात्रों को खगोल शास्त्र (Astronomy) की बारीकियां जानने का अवसर मिलेगा, जिससे शैक्षिक पर्यटन (Educational Tourism) को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर बनेंगे।

IMG 20251105 WA0792

सौर ऊर्जा से संचालित होगा पूरा परिसर

लगभग 11,149 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित होने वाले इस साइंस पार्क में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नक्षत्रशाला, एग्ज़िबिशन हॉल, वर्कशॉप, पैंट्री, और कार्यशाला कक्ष होंगे। लगभग 4,943 वर्ग मीटर क्षेत्र में आकर्षक साइंस पार्क बनाया जाएगा। संपूर्ण परिसर सौर ऊर्जा (Solar Energy) से संचालित होगा, जिससे ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संतुलन सुनिश्चित किया जा सके।

आगरा को विकास की नई दिशा

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि इस परियोजना से आगरा में शैक्षिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के कार्यकाल में पहले गंगाजल परियोजना, फिर एशियन मेडिकल कॉलेज को मिनी एम्स के रूप में विकसित करने के बाद अब साइंस पार्क और नक्षत्रशाला से आगरा के विकास को “नए पंख” मिलेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेंद्र उपाध्याय, राजकुमार गुप्ता, ओम प्रताप सिंह, और सुनील करमचंदानी उपस्थित रहे।

 

Trending News