Agra News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक हुआ घायल

Agra News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक हुआ घायल
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: बाह क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे लाइन के समीप गुजर रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी बाह में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Agra News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक हुआ घायल
जानकारी के मुताबिक अर्जुन पुत्र राकेश कुमार (25) वर्ष निवासी गढ़ा पचौरी शनिवार की शाम घर से टहलने के लिए निकला था। कस्बा के समीप नंद कॉलोनी के पास रेलवे पटरी के पास से गुजरते समय मालगाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह घायल हो गया।

Agra News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक हुआ घायलस्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी बताया गया है।

You may have missed