Agra News: त्यौहार पर घर आ रहा युवक हुआ जहर खुरानी का शिकार

Agra News: त्यौहार पर घर आ रहा युवक हुआ जहर खुरानी का शिकार
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

 

बाह: शहर में रहकर नौकरी कर रहा युवक होली के त्यौहार पर घर आ रहा था लेकिन बस में रास्ते मे जहर खुरानों का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में बस के चालक और परिचालक उसे बस स्टैंड पर पटक कर चले गए।

 

Agra News: त्यौहार पर घर आ रहा युवक हुआ जहर खुरानी का शिकार

सुबह स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने युवक को बेहोशी की हालत में बाह सी एच सी में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज जारी बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन पुत्र सुनील उम्र करीब 24 वर्ष निवासी कलिंजर बटेश्वर नोयडा में फैक्ट्री में काम करता है शनिवार रात वह प्राइवेट बस से नोयडा से गावँ के लिए चला था ।रास्ते मे अज्ञात जहर खुरानों ने उससे दोस्ती कर ली और उसे बातों में उलझाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।जहर खुरान युवक का सामान और रुपये लेकर रास्ते मे उतर गए।बाह पर बस के चालक और परिचालको ने उसे बेहोशी की हालत में बस स्टैंड पर पटक दिया जहाँ सुबह स्थानीय लोगों ने युवक को बेहोश पड़ा देख पुलिस के सहयोग से बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहाँ उसका इलाज जारी था।

 

Agra News: त्यौहार पर घर आ रहा युवक हुआ जहर खुरानी का शिकार

पुलिस ने फोन कर युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी जिस पर परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुँच गए।

You may have missed