Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

जनवाद टाइम्स 4 March 2022
IMG-20220304-WA0012
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

 

बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत पार्वती पुरा में तीन दिन से घर से लापता महिला राखी उम्र करीब 32 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गावँ के बाहर सरसों के खेत मे नीम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं सूचना पर पुरा कनेरा भदरौली से मायके वाले भी पहुँच गए।मायके वालों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने के आरोप ससुरालियों पर लगाए हैं।

 

IMG 20220304 WA0012

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सोमवार दोपहर तीन बजे घर से पशुओं के लिए चारा लेने की कहकर घर से निकली थी लेकिन फिर वापस नहीं लौटी जिस पर ससुरालीजनो ने महिला को रिश्तेदारियों सहित सभी जगह खोजा लेकिन कहीं पता नहीं चला था।गुरुवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे तभी सरसों के खेत मे नीम के पेड़ से एक महिला का शव लटका दिखा जिसके घुटनों से नीचे का शरीर जमीन पर छू रहा था। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पार्वती पुरा विजेंद्र सिंह को सूचना दी।

 

 

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

ग्राम प्रधान ने फोन कर पुलिस को महिला के शव लटके होने की सूचना दी जिस पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त कर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।राखी की मां गुड्डी देवी के मुताबिक लगभग 13 वर्ष पहले अपनी पुत्री की शादी पार्वती पुरा निवासी बबलू से की थी।बबलू अहमदाबाद में पल्लेदारी का काम करता है।दोनों पर तीन बच्चे नैतिक 11 वर्ष,छोटू 8 वर्ष व सुनैना 6 वर्ष हैं।ससुरालीजन महिला के साथ आये दिन मारपीट करते थे।मायके वालों ने पुलिस से ससुरालियों के खिलाफ हत्या कर शव लटकाने के आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।वहीं थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके वालों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज अकबरपुर 62, जलालपुर,कटेहरी 59-59, टांडा में 56 तो आलापुर में 58 फ़ीसदी के लगभग मतदान हुआ
Next: Bihar news लावारिस ट्रैक्टर ट्रेलर के साथ शराब की बड़ी खेप पुलिस ने किया बरामद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.