Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: मुंशी की सूझबूझ से साइबर ठगी का शिकार होने से बचे बाह पालिकाध्यक्ष
  • Breaking News

Agra News: मुंशी की सूझबूझ से साइबर ठगी का शिकार होने से बचे बाह पालिकाध्यक्ष

जनवाद टाइम्स 13 August 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Agra News: मुंशी की सूझबूझ से साइबर ठगी का शिकार होने से बचे बाह पालिकाध्यक्ष

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: शासन प्रशासन के साइबर ठगों पर लगातार कार्यवाही किए जाने के बाद भी साइबर अपराधों पर लगाम नही लग पा रही है। डिजिटल इंडिया होने के साथ साइबर ठगों ने भी डिजिटल माध्यम से संपूर्ण देश में ठगी का अपना जाल बिछा रखा है। प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यक्रमों के माध्यम लोगों को साइबर क्राइम पर जागरुक कर रहे हैं फिर भी समूचे देश में साइबर क्राइम कंट्रोल होता नजर नहीं आ रहा है।शुक्रवार को थाने के मुंशी की सूझबूझ से नगर पालिका के चेयरमैन साइबर ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।

 

Agra News: मुंशी की सूझबूझ से साइबर ठगी का शिकार होने से बचे बाह पालिकाध्यक्षमामला कोतवाली बाह कस्बे का है जहां नगर पालिका परिषद के नगर अध्यक्ष सुनील बाबू एडवोकेट के पास एक फोन कॉल आया उक्त कॉल पर संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को कोतवाली बाह का प्रभारी निरीक्षक बताकर पालिका अध्यक्ष से पच्चीस हजार रुपए बैंक खाते में डलवाने को कहा और कहा, कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है इसलिए मुझे पैसों की सख्त जरूरत है।

 

Agra News: मुंशी की सूझबूझ से साइबर ठगी का शिकार होने से बचे बाह पालिकाध्यक्षउक्त बात सुनकर पालिका अध्यक्ष ने संवेदना व्यक्त की और इलाज की खातिर बैंक खाते में रुपया डालने को तैयार हो गए।वे रुपये डालने के लिए आनन-फानन में बैंक पहुंचने ही वाले थे कि तभी रास्ते में कोतवाली बाह के मुंशी महेश कुमार से मुलाकात हो गई। पालिका अध्यक्ष ने मुंशी से प्रभारी निरीक्षक का कुलक्षेम जानने की कोशिश की तो मुंशी ने बताया कि वह तो स्वस्थ हैं और कोतवाली में जन समस्याएं सुन रहे हैं। मुंशी की बात सुनकर पालिका अध्यक्ष को फोन कॉल पर संदिग्धता प्रकट हुई और उन्होंने कोतवाली में जाकर पूरा वाकया बताया। इस प्रकार कोतवाली के मुंशी महेश कुमार की सूझबूझ से पालिका अध्यक्ष साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए। पालिकाध्यक्ष ने पुलिसकर्मी की सूझबूझ की सराहना की और कोतवाली में जाकर मिठाई वितरण किया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar news : 17 अगस्त से होगा पूरे बिहार में हड़ताल – स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ
Next: Agra News: छह सौ बारह ने लगवायी वैक्सीन

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260317-WA0002
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व

जनवाद टाइम्स 17 March 2026
वैशाली महिला उद्यमी पूसा कृषि मेला सम्मान
  • Bihar

Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
राजापाकर सरकारी स्कूल परीक्षा विवाद
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
भाकपा माले बैठक राजापाकर वैशाली
  • Bihar

बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026

Latest News

  • Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व
  • Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान
  • Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा
  • बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन
  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • इटावा: यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव पर आगरा में मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d