Agra News: क्षय रोगियों को गोद लेंगी स्वेयंसेवी संस्थाएं

Agra News: क्षय रोगियों को गोद लेंगी स्वेयंसेवी संस्थाएं
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

आगरा: वर्ष 2025 तक प्रदेश को क्षय रोग से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब जनपद में बाल क्षय रोगियों के अतिरिक्त वयस्क महिला व पुरुष क्षय रोगियों को भी स्वयंसेवी संस्थाएं गोद लेंगी। मरीजों को गोद लेने वाली संस्थाएं हर महीने उन्हें पोषण किट उपलब्ध कराएंगी तथा उनकी सुख सुविधाओं के साथ सेहत का ख्याल रखेंगी। साथ ही क्षय रोगियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य करेंगी।

 

 

 

Agra News: क्षय रोगियों को गोद लेंगी स्वेयंसेवी संस्थाएं

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहले जनपद में राज्यपाल की पहल पर बाल क्षय रोगियों को गोद लिया गया था। वर्तमान में लगभग 1600 बाल क्षय रोगियों को गोद लेकर उनके न्यूट्रीशन की व्यवस्था की जा रही है। शासन के नए दिशा निर्देश के क्रम में विश्व क्षय रोग दिवस यानि 24 मार्च 2022 से प्रदेश में सभी क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बाल क्षय रोगियों के साथ ही वयस्क महिला क्षय रोगियों को गोद लिया जाएगा। इसके बाद वयस्क पुरुष क्षय रोगियों को गोद लेने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। गोद लेने वाली संस्था द्वारा क्षय रोगी को अपने परिवार के सदस्य के समान डॉट्स के माध्यम से दी जाने वाली औषधियों को बिना दवा बंद किये सम्पू्र्ण उपचार अवधि में खाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिन क्षय रोगियों का उपचार समाप्त हो जाएगा उनकी जगह नए क्षय रोगियों को गोद लेकर इस प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा।

 

 

Agra News: क्षय रोगियों को गोद लेंगी स्वेयंसेवी संस्थाएं

इस अभियान की साप्ताहिक समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा तथा मासिक समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी।

Trending News