Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बिजौली मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया तहसील गेट पर प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 9 March 2021
IMG_20210309_215717
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा आगरा: बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव बिजौली में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का तीन दिन से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। समस्या को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय गेट पर हंगामा कर समस्या समाधान की मांग की है। जानकारी के अनुसार बाह क्षेत्र के कस्बा से सटे गांव बिजौली कैंजरा का मुख्य मार्ग जो कि करीब 50 गांव को जोड़ने वाला मार्ग है। जिस पर कई वर्षों से कस्बे से निकलने वाले पानी से जलभराव की स्थिति बन गई है। जल निकासी के लिए कोई नाला नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर ही पानी भर जाता है। लोगों को गंदे पानी के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर रोजाना गुजारना पड़ता है। कई सालों से ग्रामीणों की समस्या बनी हुई है कई बार प्रशासनिक अधिकारियों एवं तहसील अधिकारियों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से नाला बनवाने एवं जल निकासी के लिए मांग कर चुके हैं उसके बावजूद भी अभी तक जलभराव की स्थिति खत्म नहीं हुई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीणों ने शनिवार से अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया

IMG 20210309 215717

तीन दिन से लगातार ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। चौथे दिन मंगलवार को कांग्रेस की निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर तहसील मुख्यालय के गेट पर पहुंचकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की और मुख्यालय के गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए और जिलाधिकारी आगरा के आने की मांग करने लगे जिस पर उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित तहसील कर्मचारियों के साथ गेट पर पहुंचे और कांग्रेस नेत्री सहित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप था एक पखवाड़े पूर्व विधायक द्वारा जल निकासी की समस्या के लिए पास कराया गया रुपया कहां लगाए गया है। जिस पर उप जिलाधिकारी ने सभी एकत्रित ग्रामीणों से मामले को उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही और सभी ग्रामीणों को शांत कराया।

IMG 20210309 215942

कांग्रेस की निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा अगर समस्या को नहीं सुना गया तो आगरा बाह मार्ग अवरुद्ध करके ग्रामीणों की समस्या की मांग की जाएगी। इस दौरान धरना प्रदर्शन में रामदुलारे शर्मा,वीर सिंह बघेल, रामजीलाल कौशल,मंसाराम बघेल,संजीव कुशवाहा,अजीत भदोरिया,संजय यादव,पिंकी वर्मा,रमेश सिंह,बीकेश गुप्ता आकाश गुप्ता,जीतू पाल,सुनीता सुमन,बबली रूप, निर्मला,सुशीला,बिट्टू देवी, वंदना देवी,आदि लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: पुलिस ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा
Next: सावित्रीबाई ज्योतिबा राव फुले के पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित – सोनिया संत कबीर नगर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.