Agra News: सर्राफ की दुकान से आभूषण लेकर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर की धुनाई

IMG_20220218_092824
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कोतवाली बाह क्षेत्र के अंतर्गत एक ज्वेलरी की दुकान पर गुरुवार दोपहर ग्राहक बनकर पहुँचे दो अज्ञात युवको ने आभूषण दिखाने के दौरान दुकानदार को झपट्टा मारकर आभूषण लूटकर भागने का प्रयास किया लेकिन दुकानदार ने आस पड़ोस के दुकानदारों की मदद से आभूषण लेकर भाग रहे युवकों का पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया जबकि उसका साथी चकमा देकर भागने में सफल रहा।

IMG 20220218 092824

 

जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र कमलेश कुमार निवासी गांव कचौरा घाट थाना चित्राहाट की सर्राफ ज्वेलर्स की दुकान कस्बा बाह के बिजौली स्थित पक्की तलैया में है। दुकानदार के मुताबिक गुरुवार को दोपहर बाद दो अज्ञात बाइक सवार युवक उसकी दुकान पर आए और उससे सोने का ओम और अंगूठी दिखाने को कहा जिस पर उसने सोने के आभूषण ओम और 4 अंगूठी दिखाई तभी दूसरे ग्राहक के आ जाने पर दुकानदार व्यस्त हो गया इतने में दोनों युवक चकमा देकर सोने का ओम और अंगूठियां चोरी कर दुकान से नीचे उतर कर बाइक स्टार्ट करके भागने लगे जिस पर दुकानदार सोनू ने लोगों को आवाज लगाते हुए बाईक सवारों को रोकने का प्रयास किया।

IMG 20220217 212700

घेराबंदी करने के दौरान बाइक सवार एक युवक मौके से भाग निकला तो वही दूसरे व्यक्ति को ग्रामीणों ने बाइक के साथ घेराबंदी कर दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। जिससे बाइक से युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसे चोट आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली एकत्रित ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

Agra News: सर्राफ की दुकान से आभूषण लेकर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर की धुनाई

जहां पकड़े गए युवक से पुलिस ने चोरी की गई अंगूठी और ओम बरामद कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए घायल व्यक्ति का मेडिकल कराया गया है। वही पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सलीम पुत्र फिरोज अली निवासी महमूद नगर थाना कोतवाली जिला मैनपुरी बताया। पीड़ित दुकानदार ने पकड़े गए अभियुक्त चोर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Trending News