Breaking Newsआगराउतरप्रदेश

Agra News: खेत पर जा रहे दो वृद्ध किसानों को अज्ञात वाहन ने रौंदा मौके पर ही दोनों की हुई मौत

संवाददाता सुशील चंद्रा
थाना चित्राहाट क्षेत्र के कचौराघाट के निवासी दो किसानों को गांव से खेत पर जाते समय रास्ते मे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिसमें दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार पई कचौराघाट निवासी किसान बाबूराम पुत्र राम दयाल उम्र 91 वर्ष और लायक सिंह पुत्र बाबूराम उम्र 72 वर्ष अपने गावँ से खेत पर जा रहे थे।रास्ते में बाह से इटावा की ओर जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।किसानों की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस घटना की जाँच में जुट गई है।थानाध्यक्ष चित्राहाट महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स