Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: नेजा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

जनवाद टाइम्स 11 April 2022
IMG-20220411-WA0002
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के अंतर्गत गांव महुआसाला निवासी पप्पू यादव पुत्र देवीलाल अपनी मन्नत पूरी होने के पर रविवार को दोपहर बाद परिजनों और ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गांव से बीहड़ वाली माता मंदिर सिकेरा थाना मटसेना फिरोजाबाद माता का नेजा चढ़ाने के लिए जा रहे थे।

 

IMG 20220411 WA0002ट्रैक्टर ट्रॉली में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे। तभी बटेश्वर शिकोहाबाद मार्ग पर यमुना के नौरंगी घाट पुल से पहले ही अचानक आगे का टायर फटने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया  ट्रैक्टर ट्रॉली दोनों उलट गए जिसमें सवार करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए तो कुछ हल्के फुल्के चोटिल हुए। गनीमत रही कि ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे डीजे लगे थे।ट्रॉली के सड़क पर पलटने पर सड़क और ट्रॉली के बीच गैप बन गया जिससे ट्रॉली में सवार श्रद्धालु अप्रिय घटना से बच गए।चीख-पुकार सुनकर राहगीर एकत्रित हो गए उन्होंने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और गंभीर घायल शैलेंद्र सिंह, मेहताब सिंह, विनोद ,शिव शंकर ,सौरभ सिंह, सुग्रीव सिंह,बंटी, भरत सिंह, संतोष, रितिक ,दिव्यांश,सौम्या निवासीगण गांव महुआसाला थाना खेड़ा राठौर को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह एवं शिकोहाबाद में इलाज को भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। ग्रामीणों की माने तो हादसा बड़ा था मगर गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। वही मुख्य मार्ग पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने जेसीबी मशीन से हटवाकर रास्ते को सुचारू कराया

Agra News: नेजा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

इस दौरान काफी समय तक रोड के दोनों ओर ट्रैफिक थमा रहा।

Post navigation

Previous: Agra News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल
Next: Agra News: दबंगों ने की कटिंग करने वाले की जमकर मारपीट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.