Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: गृह क्लेश से तंग आकर पति पत्नी ने लगायी फाँसी

जनवाद टाइम्स 28 February 2022
IMG-20220228-WA0042
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी की हुई मौत पति की हालत गंभीर

बाह: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिलपोली तालपुरा गावँ में गृह क्लेश से तंग आकर पति और पत्नी फाँसी के फंदे पर झूल गए।ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने फंदे से पति – पत्नी को उतारा जहाँ पत्नी की मौत हो चुकी थी जबकि पति को गंभीर हालत में बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ से हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

IMG 20220228 WA0042

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दतावली मटसेना फिरोजाबाद निवासी मानिक चंद्र के मुताबिक उन्होंने अपनी दो पुत्रियों सोनी उम्र 25 वर्ष व मोनिका उम्र 24 वर्ष की शादी तालपुरा सिलपोली निवासी सगे भाइयों रिंकू व शिव कुमार पुत्र सुरेंद्र के साथ 4 वर्ष पूर्व की थी।

 

IMG 20220228 WA0043

 

सुरेंद्र का आरोप है कि ससुरालीजन शादी के बाद से ही उनकी पुत्रियों के साथ मारपीट व उत्पीड़न करते थे जिससे उनकी पुत्रियां शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान थी यहां तक कि बड़ी पुत्री सोनी शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर मायके लौट आयी और अब भी मायके में रह रही है जबकि छोटी पुत्री मोनिका पंचायत में समझौते के बाद 1 साल पहले पति के साथ ससुराल वापस आयी थी लेकिन ससुरालीजन के रवैये में बदलाव नहीं आया था। सोमवार को भी उनकी पुत्री के साथ ससुराली जनों ने जमकर मारपीट की और उसके बाद उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया।मोनिका के फंदे पर लटकाने के बाद पति शिव कुमार ने भी फांसी लगा ली। पति पत्नी के फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी।उन्होंने फंदे से पति पत्नी को उतारा जहां मोनिका की मौत हो गई जबकि शिवकुमार को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया। मृतका मोनिका पर दो अबोध बच्चे तीन वर्षीय काना व एक वर्षीय क्यूटी हैं जिनका रो रोकर बुरा हाल था। वहीं परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ था। पुलिस ने मृतका की सास मीना देवी को पूछताछ के लिए थाने ले आई जबकि अन्य ससुरालीजन फरार हो गए हैं।

Agra News: गृह क्लेश से तंग आकर पति पत्नी ने लगायी फाँसी

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पति पत्नी ने गृह क्लेश के चलते फाँसी लगायी थी जिसमें महिला की मौत हो गयी जबकि पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Post navigation

Previous: रूस यूक्रेन विवाद पर बेवजह भारत की पोल खुल गई?
Next: प्रतापगढ न्यूज :  निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी के माध्यम से मानीटरिंग हेतु मजिस्ट्रेट को किया नियुक्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.