Agra News : बटेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब हजारों की संख्या में पहुँचे श्रद्धालु

Agra News : बटेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब हजारों की संख्या में पहुँचे श्रद्धालु
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: उत्तर भारत की काशी कहे जाने वाले तीर्थ धाम बटेश्वर में सावन के दूसरे सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में कावड़िए और श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और रुद्राभिषेक करने के लिए तीर्थ धाम में पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को व्यवस्था संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

IMG 20220725 WA0074
सावन के महीने को हिन्दू धर्म मे पवित्र माना जाता है लेकिन सोमवार को भगवान शिव का दिन होने के नाते विशेष महत्व है। इस दिन श्रद्धालु भोलेनाथ का दूध और गंगाजल से अभिषेक कर व्रत रखते हैं। कावड़िए सोरों, हरिद्वार आदि जगह से कांवड़ में गंगाजल लाकर अपने आराध्य का जलाभिषेक कर मनोकामना की पूर्ति के लिए याचना करते हैं।
सोमवार को बटेश्वर में दूसरे सोमवार को विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। कावाणियों ने रविवार की देर शाम से ही बटेश्वर में डेरा डाल लिया। जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी शामिल थीं। कावाणियों की भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी और प्रशासन ने मध्य रात्रि से ही ब्रह्मलाल जी महाराज के पट कावाणियों के लिए खोल दिये। सोमवार देर शाम तक बटेश्वर में श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा हुआ था। भारी भीड़भाड़ में जेबकतरे भी सक्रिय रहे।

Agra News : बटेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब हजारों की संख्या में पहुँचे श्रद्धालुव्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी बटेश्वर धाम पहुँचे जहां उन्होंने मंदिर परिसर और घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दिशा निर्देश दिए।

You may have missed