Agra News: खेत पर जा रहे किसान पर दबंगों ने बोला हमला

Agra News: खेत पर जा रहे किसान पर दबंगों ने बोला हमला
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

 

बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत पार्वती पुरा गांव में खेत पर जा रहे किसान को रास्ते में रोककर दबंग ने मारपीट कर दी। मारपीट से किसान घायल हो गया वही चीख पुकार की आवाज सुनकर परिजन किसान को बचाने के लिए दौड़े जिस पर दबंग मौके से भाग गया।

IMG 20220413 194606

पार्वती पुरा निवासी किसान राजेंद्र सिंह 60 वर्ष का आरोप है कि वह शाम के समय गेंहू काटने के लिए खेत पर जा रहा था तभी गांव के ही दबंग अनिल पुत्र बिहारीलाल व उसकी माँ ने बच्चों के बीच हुए विवाद के चलते उसे रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े जिस पर दबंग भाग गया।

Agra News: खेत पर जा रहे किसान पर दबंगों ने बोला हमला

घायल किसान को लेकर परिजन थाना बाह पहुंचे जहां पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया । वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Trending News