Agra News: सफाई कर्मियों से हुए विवाद का पंचायत के माध्यम से पूर्व मंत्री ने कराया राजीनामा

IMG_20220322_230016
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा बाह क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला जैन नगर में पिछले सप्ताह नाले की सफाई कर रहे नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों से मोहल्ले के निवासी रमेश चंद्र ने गाली गलौज की थी विरोध करने पर बंदूक तान फायर किया था मगर फायर मिस हो गया था जिसमें सफाई कर्मचारी बाल-बाल बच गए थे और उन्होंने छिपकर जान बचाई थी। सूचना पर नगर पालिका चेयरमैन सुनील बाबू मौके पर पहुंचे थे और मामले को शांत कराने का प्रयास किया तो उक्त व्यक्ति द्वारा उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया था।

IMG 20220322 230016

सफाई कर्मचारियों की तहरीर पर थाना बाह पुलिस ने आरोपी रमेश चंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल तक कर डाली थी जिससे कस्बा में सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गयी थी और जगह जगह गंदगी के ढेर एकत्रित हो गए थे। पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। जिस पर आरोपी पक्ष ने पूर्व मंत्री से मदद की गुहार लगाई थी।

Agra News: सफाई कर्मियों से हुए विवाद का पंचायत के माध्यम से पूर्व मंत्री ने कराया राजीनामा

जिस पर मंगलवार को दोनों पक्षों के लोग गणमान्य लोगों के साथ भदावर हाउस आगरा पहुंचे जहाँ दोनों पक्षों से पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह व विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने पूरे मामले की जानकारी ली । दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बात रखी उसके बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि मानवता ही सर्वोपरि है। लड़ाई झगड़ा में कुछ नहीं रखा है। पूर्व मंत्री एवं विधायक ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर राजीनामा कराया और आगे की कानूनी कार्रवाई से बचाया। राजीनामा के बाद सफाई कर्मी काम पर वापस लौट आए।यहां एकत्रित ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री द्वारा राजीनामा में लिए गए फैसले की जमकर प्रशंसा की है।

You may have missed