Agra News- सोनी परिवार मेरी हत्या कर हड़पना चाहता है जमीन न्याय नहीं मिला तो परिवार संग करुँगी आत्महत्या : ओमवती

Agra News- Soni family wants to grab my land by killing me, if I don't get justice then I will commit suicide with my family: Omvati
Share News

संवाददाता इंद्रेश चतुर्वेदी

आगरा। दबंग भूमाफिया के खिलाफ जगदीशपुरा निवासी पीड़ित ओमवती का परिवार बुधवार को खुलकर सामने आया। ओमवती ने मीडिया को बताया कि मेरे पड़ोसी सुरेश चंद्र सोनी, रमेश चंद्र सोनी और इनका समस्त परिवार जो कि यह समाजवादी पार्टी के गुंडे हैं और भू माफिया हैं। इन्होंने जबरन मेरे घर पर कैमरे लगा दिए हैं। इसके कारण हमें नहाने धोने में परेशानी होती है। इन्होंने मुझे दो झूठे मुकदमों में फंसा दिया है जिसमें मुझे मेरी पुत्रवधू व दोनों पुत्रों को जमानत करानी पड़ी है। मैं ठेले पर केले बेचकर अपने घर का भरण पोषण कर रही हूं। मेरा एक पुत्र रिक्शा चलाता है और एक पुत्र मजदूरी करता है।Agra News- Soni family wants to grab my land by killing me, if I don't get justice then I will commit suicide with my family: Omvati

पीड़िता ने बताया कि दबंग किसी भी तरह से मेरे परिवार को घर से निकलना चाहते हैं जिसमें एक विधायक की आड़ लेकर मुझे अन्य मुकदमो में फंसना चाहते हैं। भूमाफिया किसी भी मेरी वह मेरे पुत्रों की हत्या कर जमीन हड़पना चाहते हैं। जनपद में सोनी परिवार पर हत्या एवं गंभीर धाराओं में जनपद के विभिन्न स्थानों में मुकदमे दर्ज हैं। मैं सही हूं, सोनी परिवार गलत है इसलिए आगरा पुलिस व प्रशासन ने मुझे समय-समय पर सहयोग किया है। मैं सोनी परिवार से बहुत भयभीत हूं अतः इस प्रकरण की जांच कर मुझे न्याय दिलाया जाये। यदि मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर लूंगी।Agra News- Soni family wants to grab my land by killing me, if I don't get justice then I will commit suicide with my family: Omvati

You may have missed