Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

Agra News: शर्मनाक: माँ ने ही बेटियों को दर दर की ठोकरें खाने को किया मजबूर

जनवाद टाइम्स 8 July 2022
Agra News: शर्मनाक: माँ ने ही बेटियों को दर दर की ठोकरें खाने को किया मजबूर
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब माँ बाप ही बेटियों के भविष्य को बर्बाद कर उन्हें दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दें लेकिन हाल ही में ऐसा वाकया कस्बा के एक मोहल्ले में देखने को मिला जब सगी माँ ने ही पति की मौत के बाद अपनी चार बेटियों के भविष्य को ताक पर रखकर अपने मकान को धोखे से कस्बा के ही एक व्यक्ति को बेच दिया जबकि उसकी एक बेटी इस मकान में अपने दो छोटे बच्चों के साथ इसमें वर्षों से रह रही है। हैरानी की बात तो यह है कि इस मकान का मामला पिछले 21 सितंबर 2020 से बटवारे के विवाद में कोर्ट में चल रहा है फिर भी इसका बैनामा तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से 20 जून 2022 को हो गया। पीड़िता को इसका पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। उसने धोखे से बेचे गए मकान के बैनामे को निरस्त कराने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है।

IMG 20220708 WA0034

जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला गंज निवासी डिम्पल पुत्री दीनदयाल का आरोप है कि वर्षो पहले उसके पिता ने मोहल्ला गंज में एक मकान उसकी मां उषा देवी के नाम खरीदा था। वे पांच बहने हैं जबकि उनका कोई भाई नहीं है। उसकी मां तकरीबन 12 वर्ष पूर्व छोटी बहन को अपने साथ लेकर घर छोड़कर चली गयी और फिर वापस नहीं आयी। उसके पिता उसके व बड़ी बहन दीपा के साथ रहते थे जिनकी पिछले दिनों 9 जनवरी 2022 को मौत हो गयी । पिता की मौत के बाद उसकी माँ फिर बाह आ गयी और एक सोची समझी साजिश के तहत उक्त मकान को औने पौने दाम में दलाल के माध्यम से बिजौली निवासी महिला कस्तूरी देवी पत्नी शंकर सिंह को बेच दिया। इसकी जानकारी उसे 4 जुलाई को हुई जब कस्तूरी देवी अपने सहयोगियों के साथ उक्त मकान को खाली कराने के लिए पहुँची। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ इस मकान में अपने पति से अलगाव के बाद से ही रह रही है और मरने से पहले उसके पिता भी इसी मकान में उसके साथ रहते थे। इस मकान पर उसका व उसकी बहनों का कानूनी हक व कब्जा है। लेकिन उसकी सगी मां ने इसे धोखे से बेचकर बेटियों के हक को मार रही है और उनका भविष्य बर्बाद कर रही है।

Agra News: शर्मनाक: माँ ने ही बेटियों को दर दर की ठोकरें खाने को किया मजबूर

 

पीड़ित महिला ने सक्षम अधिकारियों से अपने व बच्चों के भविष्य को बर्बाद होने से बचाने के लिए बैनामे को निरस्त करने की गुहार लगाई है।

Post navigation

Previous: Agra News: खाकी के रौब में दरोगा ने दिखाई दबंगई, पुलिसकर्मी पुत्र और पिता को जमकर पीटा
Next: Bihar news शताब्दी स्मृति स्तंभ से बढ़ेगा विधान सभा का गौरव – रेणु देवी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.