Agra News समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन, 51 वार्डों पर जिला पंचायत प्रत्याशी उतारने की तैयारी

Agra News Samajwadi Party organizes monthly meeting, preparations to field district panchayat candidates in 51 wards
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, आगरा पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक निर्वतमान जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।Agra News Samajwadi Party organizes monthly meeting, preparations to field district panchayat candidates in 51 wards

बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठनात्मक मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। श्री वर्मा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि 2027 की तैयारी अब प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी जिला पंचायत चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी आगरा जिले के 51 वार्डों में प्रत्याशी उतारने की योजना बना रही है। पार्टी का उद्देश्य अधिक से अधिक जिला पंचायत सदस्य जीतकर स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करना है।

इस अवसर पर श्रीकृष्ण वर्मा जी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करें। जहां-जहां स्कूलों में “तारे” लगे हुए हैं, वहां पीडीए पाठशालाएं शुरू की जाएं, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और मज़बूत हो सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी क्षेत्रीय घटना की जानकारी मिलते ही उस पर तुरंत संज्ञान लिया जाए।
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा जी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शुरू से ही PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के लोगों के खिलाफ रही है और उनके वोटों को बांटने व काटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां सीधे तौर पर समाज के कमजोर वर्गों के हितों के खिलाफ हैं।

श्री वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह संकल्प लिया कि 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अखिलेश यादव जी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को मजबूत करें।Agra News Samajwadi Party organizes monthly meeting, preparations to field district panchayat candidates in 51 wards

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी संविधान को बचाने की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और लोकतंत्र व सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करती रहेगी।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

नितिन कोहली,राजेश शर्मा, सुधीर दुबे,सत्यभान यादव, तेजवीर सिंह बघेल, पवन प्रजापति, उदल सिंह कुशवाह,महेश सिसोदिया, राकेश धनगर, कुसुम लता यादव, संतोष पाल, अखिलेश यादव,यदुवीर यादव, आदिल मिर्ज़ा, चिराग तोमर, सतेंद्र यादव, प्रदीप मुखिया, सचिन बघेल, विपिन यादव, मनीष जाटव, प्रदीप सिंह जाटव, शैलू यादव, अभिषेक यादव, गुड्डी भारती,राकेश गोला, रमेश यादव, सोने लाल कश्यप, सुरेश चंद सोनी, मानवेन्द्र सिंह, सुरेश दिवाकर, शरीफ मलिक, मनीष पतरे आदि लोग मौजूद रहे

Trending News