Agra News: रोडवेज बस चालक परिचालक ने यात्री के साथ की अभद्रता

Agra News: रोडवेज बस चालक परिचालक ने यात्री के साथ की अभद्रता
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: रात्रिकालीन बस में बाह से दिल्ली जा रहे यात्री के साथ रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। यात्री ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की लखनऊ मुख्यालय में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए चालक परिचालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

IMG 20221109 WA0110
जानकारी के मुताबिक कस्बा बाह के निवासी दीपक कुमार सोमवार भदावर बाह डिपो की रात्रिकालीन बस से बाह से सराय काले खां दिल्ली अपनी रिश्तेदारो से मिलने के लिए जा रहे थे। आरोप है कि बस के आगरा से निकलने के बाद बस के चालक और परिचालक ने जो कि बिना वर्दी में थे, ने उसे जबरन सीट से खड़ा कर दिया और विरोध करने पर उसको थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं उसे बस से धक्का देकर रास्ते मे उतारने की धमकी देने लगे। अन्य यात्रियों के विरोध करने पर चालक परिचालक माने।

Agra News: रोडवेज बस चालक परिचालक ने यात्री के साथ की अभद्रताअपने साथ रोडवेज बस के चालक परिचालक द्वारा की गयी अभद्रता को लेकर यात्री ने परिवहन निगम के शिकायत प्रकोष्ठ में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए चालक परिचालक पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। साथ ही दिल्ली से वापस लौटने पर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक और डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से मिलकर दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत करने की बात कही है।

You may have missed