संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा ब्लॉक खंडों में हस्ताक्षर अभियान और ज्ञापन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
बुधवार दोपहर कस्बा के ब्लॉक संसाधन केंद्र कार्यालय पर ब्लॉक संसाधन केंद्र बाह पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बाह , जनपद आगरा के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत नरवरिया ,उपाध्यक्ष सतीश राजपूत ,ब्लॉक कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा , ब्लॉक मंत्री गौरव शर्मा एवं महिला उपाध्यक्ष संगीता माथुर के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चला कर पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी शेष बहादुर सरोज को सौंपा गया। शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंशन बहाली एवं शिक्षको की समस्या के समाधान हेतु आंदोलन को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय आगरा पर करने का निर्णय लिया है।

ज्ञापन देने वालों में अनिल चौधरी, अतुल चौधरी ,हैरी चाहर ,सुबोध कुमार, शरद कुमार ,सुशील ,सुनील, राजकपूर ,रामसेवक सिंह ब्रजकिशोर, मनोज शुक्ला ,राजीव बरुआ, विजय ,रामशंकर, रतन सिंह, अशोक ,विनोद,धर्मेंद्र सिंह, सुमित गौतम ,सुभाष राजपूत,जमुना प्रसाद,गुरुदयाल, उमेश,बेताल, तनवीर आलम, उमेश चौहान , लालजी शर्मा , हरेंद्र पाल, हेमेंद्र, आशीष शर्मा ,जितेंद्र कुमार वर्मा ,मोहित वर्मा ,आसिफ खान, संजेश,संगीता ,जयश्री खूबचंदानी, विनीता, सुनीता बघेल ,पूनम, प्रियंका शर्मा, अमिता दीक्षित ,शीतल राजपूत ,गीता राठौर, बुशरा रहमानी,साधना आदि शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहीं।