Agra News: जमीन को लेकर भिड़े दो पक्षों पर पुलिस ने की कार्यवाही

Agra News: जमीन को लेकर भिड़े दो पक्षों पर पुलिस ने की कार्यवाही
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत जोर गाँव में खेत को जोतने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले आयी जहाँ से कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया।IMG 20220923 WA0069

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जोर गावँ में रामकेश व ब्रह्मचारी पक्ष कृषि भूमि को जोतने को लेकर आपस में विवाद के बाद भिड़ गए। हंगामे की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक मानपाल सिंह व पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे थाना प्रभारी अनिल कुमार झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के पाँच लोगों को पकड़कर थाने ले आये जहाँ दोनों पक्षों को आगे से झगड़ा न करने की चेतावनी देते हुए 151 सीआरपीसी में चालान कर न्यायालय भेज दिया।

Agra News: जमीन को लेकर भिड़े दो पक्षों पर पुलिस ने की कार्यवाही

You may have missed