Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता चैकिंग के दौरान दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
  • Breaking News

Agra News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता चैकिंग के दौरान दो लुटेरों को किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 1 June 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210601-WA0071

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब चैकिंग के दौरान दो लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।विदित हो पिछले 25 फरवरी को सर्वेश पुत्र लाखन सिंह निवासी अशोक नगर बाह बाइक से अपनी बहन गिरिजा देवी एवं बुआ कांता देवी को लेकर शिकोहाबाद से कस्बा बाह आ रहा था तभी बाह क्षेत्र के मंगदपुर मार्ग पर पीछा करते हुए दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपत्ति से मंगलसूत्र, कुंडल, नगदी लूट कर फरार हो गए थे।

IMG 20210601 WA0071

पुलिस ने पीड़ित दंपत्ति की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में बाइक सवार लुटेरे गौरव पुत्र उपेंद्र सिंह एवं गोपाल उर्फ टिन-टिन पुत्र गिरेंद्र सिंह निवासीगण गिहार कॉलोनी शिकोहाबाद फिरोजाबाद प्रकाश में आए। यहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस दोनों लुटेरों को पकड़ने के लिए दबिश देकर तलाश कर रही थी। सोमवार की देर रात को पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जहां मुखबिर की सूचना पर भाई बहन के साथ लूट के मामले में वांछित लुटेरों की थानाध्यक्ष बाह विनोद कुमार पंवार को बाह क्षेत्र में होने की सूचना मिली जिस पर उन्होंने बटेश्वर चौकी इंचार्ज चित्र कुमार एवं दरोगा विपिन कुमार दो पुलिस कर्मियों नितेश कुमार,अनिल कुमार के साथ रुदमुली तिराहे पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों लुटेरों को दबोच लिया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पुलिस ने लूट में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक एवं तमंचा एवं दो कारतूस सहित तीन हजार रुपए बरामद किए हैं। मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया।

IMG 20210601 WA0071

पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी

वही थानाध्यक्ष बाह विनोद पवार ने बताया भाई बहन के साथ लूट करने वाले दोनों लुटेरे बदमाशों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। लूटे गए मंगलसूत्र और कुंडल 10 हजार रुपए में बदमाशों द्वारा बेच दिए गए थे। जिसमें से पुलिस ने 3 हजार रूपए बरामद कर एक तमंचा जिंदा कारतूस सहित लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पकड़े गए दोनों लुटेरे अभियुक्तों को पुलिस ने धारा 394,25 आर्म एक्ट अन्य धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया।लुटेरों ने अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: प्रधान संगठन समिति के ब्लॉक अध्यक्ष बने देवानंद परिहार
Next: Etawah News: बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिये स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने गांव में किया शिविरों का आयोजन

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260317-WA0002
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व

जनवाद टाइम्स 17 March 2026
वैशाली महिला उद्यमी पूसा कृषि मेला सम्मान
  • Bihar

Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
राजापाकर सरकारी स्कूल परीक्षा विवाद
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
भाकपा माले बैठक राजापाकर वैशाली
  • Bihar

बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026

Latest News

  • Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व
  • Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान
  • Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा
  • बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन
  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • इटावा: यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव पर आगरा में मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d