Agra News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रैली निकालकर किया लोगों को जागरुक

IMG-20230125-WA0094
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कस्बा में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा विशाल मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी। जागरुकता रैली को उपजिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के समापन पर सभी को निष्पक्ष अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी गयी।IMG 20230125 WA0094

बुधवार को तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कस्बा के भदावर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एन डी जैन स्कूल, परिषदीय कन्या व प्राथमिक विद्यालय बाह नगर के सैकड़ो विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी।IMG 20230125 WA0095

रैली में सम्मिलित छात्र छात्राओं ने, लोकतंत्र का पर्व मनाएंगे बोट डालने जरूर जाएंगे, मतदान मेरा अधिकार है, जो देश को आगे ले जाये बनानी ऐसी सरकार है, लोकतंत्र का आधार कोई बोट न जाये बेकार, बूढ़े हो या जवान सभी करो मतदान जैसे नारों से लोगों को मतदान अवश्य करने के लिए जागरुक किया। रैली के समापन पर उपजिलाधिकारी कृष्णानंद तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता दिवस मतदाताओं को समर्पित है। यह मतदाताओं के बीच जागरुकता फैलाता है और चुनावी प्रक्रिया में सूचित भागीदारी को बढ़ावा देता है। इसलिए हम सभी को देश के विकास में योगदान के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

Agra News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रैली निकालकर किया लोगों को जागरुक
रैली में तहसीलदार सर्वेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अमरनाथ, शैलेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, गौरव पचौरी, अशोक वर्मा, राहुल शर्मा, मनोज कुमार, रामआसरे आदि शामिल रहे।

Trending News