Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

Agra News: पियर एजुकेटर करेंगे समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक

जनवाद टाइम्स 5 March 2022
IMG_20220305_213317
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पच्चीस पियर एजुकेटर को दिया गया प्रशिक्षण

आगरा: किशोर स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति लोगों को अब पियर एजुकेटर जागरुक करेंगे। इसके लिए जनपद में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को आगरा कॉलेज में पच्चीस पियर एजुकेटरो का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पियर एजुकेटरों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। वाद- विवाद प्रतियोगिता और स्वास्थ्य संबधी फिल्म दिखाई गई।कार्यक्रम के समापन पर उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए गए

IMG 20220305 213317

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए जनपद के डिग्री कॉलेजों में एनएसएस के स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य के प्रति प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन पियर एजुकेटरों को प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। जो अन्य साथियों को भी जागरुक करेंगे। इसके बाद ये लोग अपने आसपास के लोगों को स्वास्थ्य व स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में बताएंगे जिससे कि जन मानस में स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। सिफ्सा के सहयोग से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के तहत आज 25 मास्टर ट्रेनर तैयार हो गए। इन्हें दो दिनों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित किशोर किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव, पोषण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, चोट, दुर्घटना, हिंसा, नशाखोरी से बचाव,असंक्रामक रोग, माहवारी स्वच्छता आदि के बारे जानकारी दी गई।

IMG 20220305 213245

जिला अस्पताल के साथिया केंद्र के अर्श काउंसलर अरविंद कुमार ने बताया कि किशोरावस्था जीवन का एक ऐसा पहलू है जिसमें शारीरिक व भावात्मक परिवर्तन आते हैं। किशोर व किशोरी आसानी से अपनी बात माता पिता या फिर घर में किसी बड़े से बात नहीं कर पाते है। समुदाय में किशोरों तक पहुँचने में किशोर ही हमारी मदद करेंगे। यह चुने हुए किशोर पियर एजुकेटर (साथिया) के नाम से जाने जाएंगे।

Agra News: पियर एजुकेटर करेंगे समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक

पियर एजुकेटर इकरा ने बताया कि उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य संबधी ऐसी जानकारी हासिल की जो हम अपने माता-पिता से नहीं कर पाते थे जबकि ये जानकारियां स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी हैं।
पियर एजुकेटर दीपक ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य व स्वच्छता के बारे में इस प्रशिक्षण के दौरान बताया गया। अब वे अन्य लोगों को इस बारे में जानकारी देंगे। प्रशिक्षण समापन के दौरान आगरा कॉलेज के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद, डॉ. शिव प्रताप, सिफ्सा से राजेश अग्रवाल, सुमित, अर्श काउंसलर रूबी बघेल, अर्श काउंसलर अरविंद कुमार व 25 पियर एजुकेटर मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news मेयर और उप मेयर पद के लिए पोस्टर एवं जुबानी जंग विकास के लिए हुआ जारी
Next: मेरठ न्यूज: ट्रेन के दो डिब्बों में अचानक आग से मचा हड़कंप।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.