संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
पिनाहट: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यकारिणी आगरा द्वारा पत्रकार नीरज परिहार को जिला महासचिव मनोनीत कर संस्था कार्य हित की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों की मंगलवार को आगरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।

जिसमें दर्जनों पत्रकार शामिल हुए। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरव कुमार के निर्देशानुसार प्रदेश संगठन मंत्री नरेश सक्सेना एवं जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पाराशर के द्वारा नई कार्यकारिणी गठन की गई जिसमें ईटीवी भारत के पत्रकार नीरज परिहार पिनाहट तहसील बाह को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आगरा जिला इकाई का जिला महासचिव मनोनीत किया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार नीरज परिहार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों के हितों के लिए उनकी समस्याओं को उठाने का काम करेंगे और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी, संरक्षक मंडल राजेंद्र शुक्ला, मोहन लाल जैन ,मंडल महासचिव श्रीकांत पाराशर, जिला महासचिव राम हेत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश जारोलिया, जिला सचिव मनोज कुमार, विष्णु सिकरवार, आदि की उपस्थिति मौजूद रही। वही नीरज परिहार के जिला महासचिव बनने पर क्षेत्रीय पत्रकारों सहित गणमान्य लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।