Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी के घर मे घुसकर डबल मर्डर कर दिया लूट की घटना को अंजाम

जनवाद टाइम्स 10 March 2022
Agra News: नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी के घर मे घुसकर डबल मर्डर कर दिया लूट की घटना को अंजाम
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा बाह में नकाबपोशों द्वारा डबल मर्डर और लाखों रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।बदमाशों ने छत पर जीने के रास्ते लकड़ी के गेट को काटकर घर मे घुसकर माँ बेटी को बन्धक बनाकर लूटपाट की विरोध करने पर माँ और बेटी की हत्या कर फरार हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।वहीं घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

IMG 20220310 213143

फ़ाइल फोटो कुषमा ऊपर,सविता नीचे

IMG 20220310 213128

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला कल्याण सागर गली निवासी जूता व्यवसायी उमेश गुप्ता पत्नी कुषमा (60) तलाक शुदा बेटी सविता (40) और धेवते अनुज (10) के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा दीपक अपने परिवार सहित कस्बा में गली जोरावर में दूसरे मकान में रहता है जबकि छोटा बेटा सौरभ अपने परिवार के साथ गली में ही दूसरे मकान में रहता है। गुरुवार आधी रात बाद व्यवसायी के घर मे पाँच नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर मे घुस आए और दूसरी मंजिल पर सो रही पत्नी कुषमा देवी बेटी सविता को बंधक बना कर लूट पाट करने लगे।दोनों महिलाओं के बदमाशों का विरोध करने पर बदमाशों ने माँ बेटी के मुँह में कपड़ा ठूंस कर हाथ पैर बांध दिए।विरोध करने पर सरिया से प्रहार कर लहूलुहान कर हत्या कर दी।

IMG 20220310 212820

आवाज सुनकर पास ही सो रहा दस वर्षीय बालक जाग गया। आँखों से भयावह मंजर देख उसने दूसरे कमरे में छुपकर अपनी जान बचायी।बदमाशों के जाने के बाद बालक ने नीचे की मंजिल पर सो रहे नाना को घटना की जानकारी दी जिस पर उन्होंने अपने बेटों सहित आस पड़ौस के लोगों को वारदात के बारे में बताया।डबल मर्डर और लूट की घटना से कस्बे में दहशत का माहौल फैल गया।

Agra News: नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी के घर मे घुसकर डबल मर्डर कर दिया लूट की घटना को अंजाम

सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी।पुलिस ने आला अधिकारियों को जानकारी देते हुए रात में ही मां बेटी के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।व्यवसायियों ने पुलिस से जल्द घटना के खुलासे की मांग की है।

डबल मर्डर के विरोध में बंद रहा बाजार

देर रात कस्बा में बदमाशों द्वारा की गयी मां बेटी की नृशंस हत्या के विरोध में कस्बा के व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा।व्यवसाइयों ने पुलिस से जल्द घटना के खुलासे की मांग की है।

IMG 20220310 212953

घटना का खुलासा न होने तक प्रतिष्ठान बंद रखने का एलान किया है।

 

दहशत का मंजर देख बेसुध हुआ चश्मदीद

घर मे घुसे बदमाशों द्वारा मां सविता और नानी के ऊपर किये गए प्रहारों का मंजर देख चश्मदीद अनुज बेसुध हो गया।उसने दूसरे कमरे में छिप कर बमुश्किल अपनी जान बचायी।बालक के जेहन में बदमाशों द्वारा की गयी बर्बरता इस कदर हावी थी कि बदमाशों के लूटपाट कर जाने के काफी देर बाद तक वह कमरे में छुपा रहा।बाद में उसने कमरे से निकलकर नाना को घटना के बारे में बताया।

घटनास्थल पर एसएसपी ने की जांच-पड़ताल

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया, लूट के उद्देश्य से ही मां-बेटी की हत्या की गई है।घटना से प्रतीत होता है कि बदमाशों ने पेशेवर अपराधियों की तरह घटना को अंजाम दिया है। वहीं अपराधियों को पकड़ने के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं।बदमाश जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

शवों को चौराहे पर रख परिजनों ने लगाया जाम

शाम को पोस्टमार्टम के बाद वापस लौटे माँ बेटी के शवों को परिजनों ने कस्बा के भीतर वाले चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया और उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे।जाम की सूचना पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।आनन फानन में मौके पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी बाह रविन्द्र कुमार सिंह ने आक्रोशित परिजनों और व्यवसायियों को समझा बुझाकर शांत करते हुए हत्या और लूट के 72 घंटे में खुलासे के आश्वासन दिया है।

Post navigation

Previous: Agra News: नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी के घर मे घुसकर डबल मर्डर कर दिया लूट की घटना को अंजाम
Next: Agra News: रानी पक्षालिका सिंह ने लगातार दूसरी बार लहराया जीत का परचम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0017
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी का विधायक महेंद्र राम ने किया औचक निरीक्षण, जीएनएम छात्राओं ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.