Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News राम बारात महोत्सव के तीसरे दिन हुआ खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन

जनवाद टाइम्स 19 September 2025
Agra News Khatu Shyam Sankirtan was organised on the third day of Ram Barat Festival.
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। केले के पत्तों, फल के साथ बेला व चमेली के सुगंधित फूलों से सजा मंदिर। आकर्षक पोशाक और कोलकाता के फूल मालाओं से सजे बाबा खाटू श्याम की मनोहारी छटा। मौका था राम बारात महोत्सव के अंतर्गत तीसरे दिन ताजगंज कटरा जोगीदास स्थित श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर में संकीर्तन का। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक कृष्ण मुरारी अग्रवाल, अध्यक्ष राजू गोयल और सचिव मयंक अग्रवाल ने खाटू श्याम के समक्ष अखंड पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया।Agra News Khatu Shyam Sankirtan was organised on the third day of Ram Barat Festival.

भजन गायक मीनाक्षी शर्मा ने कब आएगा मेरा सावरिया… से संकीर्तन की शुरूआत की। उसके बाद हम श्याम बिहारी के चेले है…, एक बार कन्हैया हम जैसो से मिलो.. तेरा किसने किया श्रृंगार सँवारे… जैसे एक के बाद एक भजनों से सभी को भावविभोर कर दिया। भजन गायक शेंकी वर्मा ने लाज पे आँच बाबा, आने ना पाए…, लड़खड़ा में जाऊ कही…, भटके क्यों दर बदर कर भरोसा श्याम पे.. भजन गाये । भजन गायक रजत सिंघल ने नजरे मिला के मुझसे श्याम मुस्कुरा दो.., सवाली सूरत पर तेरी दिल दीवाना हो गया.. आदि भजनो पर श्रद्धालु झूम उठे।Agra News Khatu Shyam Sankirtan was organised on the third day of Ram Barat Festival.

अध्यक्ष राजू गोयल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह आमंत्रण यात्रा निकली जाएगी और 20 सितम्बर को मंदिर से राम बारात भगवान श्रीराम और अपने तीनों भाइयों के साथ शुरू होगी। इस अवसर पर इस अवसर संरक्षक कृष्ण मुरारी अग्रवाल, राजेश गुप्ता, प्रदीप राठौर, मधु जिंदल, उर्मिला अग्रवाल, शशि खंडेलवाल, शालिनी अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मधु अग्रवाल, रुचिका गोयल, नम्रता अग्रवाल, सुमन जिंदल, गुड़िया ठाकुर, मंजू राठौर, सुनीता सारस्वत मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:जिलाधिकारी ने नवरात्रि, दुर्गापूजा एवं दशहरा के आयोजन से सम्बंधित तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Next: Agra News राम बारात में किया एसिड अटैक पीड़िताओं का सम्मान*सिटी स्टेशन रोड पर सजाया श्रीराम दरबार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.