Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

Agra News: सामुदायिक केंद्र पर आयोजित हुआ स्वास्थ्य मेला

जनवाद टाइम्स 19 April 2022
IMG_20220419_114943
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

 

बाह: प्रदेश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कस्बा बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेला का आयोजन निर्धारित समय से 3 घंटे देरी के बाद शुरू हो सका। मेले का औपचारिक उद्घाटन कस्बा के चेयरमैन सुनील बाबू गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। मेले के आयोजन को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांव में जोर शोर से प्रचार-प्रसार कराया गया जिसके बाद मेले में काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं पुरुष लाभ लेने के लिए सुबह 9 बजे ही पहुंच गए।

IMG 20220419 114943

दोपहर बारह बजे तक खाली पड़ी लगाई गई स्टॉलो की कुर्सियां

मेले का विधिवत आरंभ सुबह 10 बजे से होना था लेकिन मेले का आरंभ दोपहर 12:30 बजे शुरू हो सका। मेले के देरी से शरू होने के चलते काफी महिला पुरूष मरीज बिना उपचार के लौट गए। वहीं मेले में मेले में दोपहर 1:30 बजे पहुंचे सीएमओ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने आंगनबाड़ी, आशाओं व एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को लैपटॉप वितरित किए साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।

IMG 20220419 134600

मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही एएनएम, आंगनवाड़ी और आशाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रचार प्रसार करने के दिशा निर्देश दिए। मेले में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। मेला का शुभारंभ देर से होने के चलते दर्जनों मरीज बिना स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिए ही वापस गांव लौट गए। मेले में बीडीओ बाह अतिरंजन सिंह, चेयरमैन सुनील बाबू एडवोकेट ,अधीक्षक डॉ जितेंद्र वर्मा, डॉ जुबैर खां, डॉ पीयूष गुप्ता आदि सहित शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

दूरदराज से आए दर्जनों ग्रामीण व्यवस्थाओं को लेकर देखिए असंतुष्ट

सीएचसी परिसर में आयोजित किए गए मेले में व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीण खासे असंतुष्ट दिखे। मेले में आए गजेंद्र सिंह ने बताया कि जिस तरह से गांव में मेले का प्रचार-प्रसार कराया गया था। वह उम्मीद लेकर मेले में आए थे कि यहां विभिन्न रोगों के डॉक्टरों द्वारा बेहतर स्वास्थ्य जांच हो सकेगी और दवाई मिल सकेगी लेकिन यहां तो अवस्थाएं ही अव्यवस्थाएं हैं।आंखों की जांच की बात करें तो उम्र पूछकर व टॉर्च से जांच कर औपचारिकता की जा रही है।

IMG 20220419 155108

अगर टॉर्च से ही जांच होती तो फिर अस्पतालों में बड़ी बड़ी मशीने क्यों लगाई जाती। यह मेला तो सिर्फ लोगों के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया एक भद्दा मजाक है। आंख दिखाने आये अन्य मरीज आजाद खान,सत्यभान सिंह, साधु राजाराम ने भी आँखों की जांच न होने पर नाराजगी व्यक्त की।

 

 

स्वास्थ्य मेले में आए लोगों ने बयां की अपनी पीड़ा

आँखों से कम दिखता है मेले में आँखे दिखा कर दवा और चश्मे के लिए आया लेकिन तीन घंटे से डॉक्टर का इंतजार कर रहा हूँ। डॉक्टर नहीं बैठे हैं।

राजाराम साधु निवासी कमतरी

IMG 20220419 WA0025

मेले का जिस तरह प्रचार प्रसार किया गया ऐसी यहाँ कोई सुविधाएं नहीं हैं।लोगों के साथ स्वास्थ्य विभाग ने भद्दा मजाक किया है।
गजेंद्र सिंह निवासी बाह

 

IMG 20220419 WA0026

 

विकलांग सर्टिफिकेट बनवाने आया था लेकिन यहाँ कोई डॉक्टर ही नहीं हैं। तारासिंह निवासी फरैयापुरा बाह

IMG 20220419 WA0027

 

आंखे दिखाने आया था लेकिन यहाँ बिना जांच के ही चश्मे का नम्बर दिया जा रहा है। आजाद खां निवासी बिजौली।

Agra News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित हुआ स्वास्थ्य मेला

Post navigation

Previous: Prayagraj माटीकला के कारीगरों/शिल्पियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक प्राप्त करने हेतु माँगे गये आवेदन
Next: Bihar news अब 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को भी मुफ्त में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.