Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: अस्पताल में अनियमितता की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा

जनवाद टाइम्स 25 March 2023
Agra News: अस्पताल में अनियमितता की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: देहात क्षेत्र में कुकुरमुत्तों की भांति पनप रहे झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग कार्यवाही के बाद भी लगाम नही लगा पा रहा है। सीलिंग के बाद संचालक अवैध अस्पतालो को नाम बदलकर चंद दिनों बाद फिर से खोल लेते हैं। इन अवैध अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं का प्रसव अप्रशिक्षित झोलाछाप व कथित डॉक्टरों द्वारा कराया जाता है जिसके चलते कई बार प्रसूताओं की जान तक चली जाती है।Agra News: अस्पताल में अनियमितता की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा

शनिवार दोपहर ऐसे ही एक अस्पताल में प्रसव कराए जाने की सूचना मिलने पर बाह सीएचसी के अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने कस्बा के कैंजरा तिराहे के पास संचालित न्यू प्रतिज्ञा हॉस्पिटल पर छापा मारा। टीम को देखते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल के बोर्ड पर अंकित डॉक्टरों में से केवल एक ही डॉक्टर मौके पर मिले बाकी नदारद थे वहीं अस्पताल में कार्यरत अन्य मेडिकल स्टाफ अप्रशिक्षित था। इस संबंध में अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि अस्पताल के बारे में शिकायत मिली थी जिसके बाद अस्पताल पर छापा मारा गया। यहां पर कोई भी महिला चिकित्सक नही है। ऐसे में संचालक को नोटिस देने के साथ ही प्रसव न कराने की हिदायत दी गयी है।Agra News: अस्पताल में अनियमितता की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा

वही सूत्रों की माने तो उक्त अस्पताल का संचालक इस अस्पताल से पहले न्यू लाइट अस्पताल का संचालन करता था लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही में वह सील हो गया था जिसके बाद उसने उसी बिल्डिंग में न्यू प्रतिज्ञा हॉस्पिटल के नाम से फिर से आसपास खोल लिया है। अब देखना यह है कि इन अवैध अस्पतालो में झोलाछाप प्रसूताओं की जान के साथ ऐसे ही खिलवाड़ करते रहेंगे या इन पर स्वास्थ्य विभाग लगाम लगा पाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar. News बाल्मीकि नगर थाना परिसर में छत से गिरकर इंस्पेक्टर की मौत
Next: Agra News: राह चलते युवती से शोहदे ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260702-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 10 घंटे में किशोर अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 2 July 2026
IMG-20260702-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनः बने लालदेव राम, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जनवाद टाइम्स 2 July 2026
IMG-20260702-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, ‘मन की बात’ और डिजिटल प्रशिक्षण पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 2 July 2026
IMG-20260702-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: हसनपुर बखरी के विवेक कुमार 70वीं बीपीएससी में बीडीओ पद पर चयनित, गांव में हुआ भव्य सम्मान

जनवाद टाइम्स 2 July 2026

Latest News

  • Bihar News: 10 घंटे में किशोर अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
  • Bihar News: वैशाली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनः बने लालदेव राम, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • Bihar News: राजापाकर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, ‘मन की बात’ और डिजिटल प्रशिक्षण पर दिया गया जोर
  • Bihar News: हसनपुर बखरी के विवेक कुमार 70वीं बीपीएससी में बीडीओ पद पर चयनित, गांव में हुआ भव्य सम्मान
  • Bihar News: जीएमसीएच बेतिया पत्रकार हमला मामला—एक पखवाड़ा बाद भी नहीं मिला न्याय, कार्रवाई की मांग तेज
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.