Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: छोटी काशी में उमड़ा भक्ति और आस्था का सैलाब

जनवाद टाइम्स 1 August 2022
IMG-20220801-WA0028
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: सावन के तीसरे सोमवार को प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही कावड़ियो की लंबी लाइन लग गयी और सोमवार शाम तक कावड़ियो के आने का सिलसिला जारी था। वहीं लाखों की संख्या में महिला, पुरूष श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। घंटो लाइन में लगने के बाद ही श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन कर सके। वहीं दर्शन और पूजा अर्चना के दौरान कई श्रद्धालु काँच लगने से लहूलुहान हो गए।

IMG 20220801 WA0024
एक किवदंती के अनुसार पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान श्रावण मास में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया था माना जाता है कि तभी से भगवान शिव को जलाभिषेक करने की परंपरा चली आ रही है। रविवार शाम से ही भिंड,मुरैना,फिरोजाबाद, एटा,कासगंज,मैनपुरी, इटावा आदि जिलों से श्रद्धालु और कावड़िए बटेश्वर पहुंचना शरू हो गए थे और सुबह होते होते इनकी संख्या लाखों में पहुँच गयी।श्रद्धालु घंटो लाइन में लगकर इंतजार करने के बाद ही पूजा अर्चना कर सके। भारी भीड़ के चलते कई श्रद्धालु अपनो से बिछड़ गए जिन्हें पुलिसकर्मियों ने अपनों से मिलाया।तीसरे सोमवार को भारी भीड़ के अनुमान को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए थे फिर भी भारी भीड़ के चलते पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट गए।मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी सादा वर्दी में भी श्रद्धालुओं के बीच घूमते रहे।

 

पुलिस अधीक्षक व तहसीलदार बाह ने भी किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

IMG 20220801 WA0025

इंतजामों का जायजा लेने बटेश्वर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओ का जायजा लेने के बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया इस दौरान मंदिर के पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने पुलिस अधीक्षक को मंत्रोच्चारण कर विधि विधान से पूजा करायी। वहीं तहसीलदार बाह ने भी पत्नी संग ब्रह्मलाल जी महाराज की पूजा अर्चना की।

मंदिर परिसर में सक्रिय रहे चेन स्नेकर और जेब कतरे

Agra News: छोटी काशी में उमड़ा भक्ति और आस्था का सैलाब
मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों और पुलिस की कड़ी निगरानी के बाबजूद भी कई महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र गायब हो गए वहीं कई पुरुषों के जेबकतरों ने मोबाइल फोन और पर्स साफ कर दिए।

Post navigation

Previous: ताजमहल पर फिर विवाद हुआ शुरू हिंदूवादी नेताओं ने कहा- सावन के सोमवार को ताजमहल में चढ़ाए जल
Next: Prayagraj News :सावन के सोमवार को दूसरे दिन कांवर यात्रा में आए श्रद्धालुओं पर जिला प्रशासन द्वारा पुष्प वर्षा की गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.