Agra News: सर्पदंश से हुई किसान की भैंस की मौत

Agra News: सर्पदंश से हुई किसान की भैंस की मौत
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: किसान के बाड़े में बंधी भैंस को देर रात किसी विषैले सर्प ने काट लिया जिसके चलते भैंस की मौत हो गयी। सुबह किसान जब भैंस को चारा डालने गया तो भैंस को मरा हुआ देख उसके होश उड़ गए। चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने किसान को ढांढस बंधाया।

IMG 20221006 WA0046
जानकारी के मुताबिक सामरेमऊ निवासी मोहित शर्मा की दुधारू भैंस बाड़े में बंधी हुई थी। परिजन बाहर सो गए।सुबह जागकर जब किसान भैस को चारा डालने के लिए गया तो भैस जमीन पर मृत पड़ी हुई थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। भैंस को मृत देख किसान गश खाकर गिर पड़ा। काफी प्रयास के बाद परिजन उसे होश में ला सके। ग्रामीणों के मुताबिक किसान की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है उन्होंने प्रशासन से किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।Agra News: सर्पदंश से हुई किसान की भैंस की मौत

You may have missed