Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बिजली के शार्ट सर्किट से पकी खड़ी फसल जलकर हुई राख

जनवाद टाइम्स 2 April 2022
Agra News: बिजली के शार्ट सर्किट से पकी खड़ी फसल जलकर हुई राख
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

बाह: बाह क्षेत्र के अंतर्गत भाऊपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर खेत के ऊपर गुजरी हाई टेंशन लाइन में अचानक फॉल्ट होने से चिंगारी खेत में पकी खड़ी गेहूं की फसल में गिर गई जिससे फसल में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जब तक जब तक ग्रामीण उसे बुझाने का प्रयास करते तब तक आग पूरे खेत में फैल चुकी थी। आग को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने धूल मिट्टी और पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक किसान की सारी फसल जलकर राख हो चुकी थी।

IMG 20220401 WA0050
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंसीलाल पुत्र बाबूलाल निवासी भाऊपुरा ने 8 बीघा खेत भेज पर लेकर गेहूं की फसल बोई थी। शुक्रवार दोपहर खेत के ऊपर गुजरी हाईटेंशन लाइन में अचानक फॉल्ट होने से चिंगारी खड़ी फसल में जा गिरी जिससे फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग को धूल मिट्टी डालकर बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। आग आस पास के खेतों तक पहुंचती उससे पहले सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया लेकिन तब तक किसान की 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसान की फसल जलने से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई थी।फसल जलने से किसान के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

Agra News: बिजली के शार्ट सर्किट से पकी खड़ी फसल जलकर हुई राख
दूसरा मामला किला गांव का है जहां किसान विनोद कुमार पुत्र राम किशन की 4 बीघा अरहर की पकी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीणों ने नजदीक ही लगे नलकूप के पानी से आग को बुझाना शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों के प्रयास से आग बुझा ली गई। आग बुझने तक किसान की करीब 2 बीघा अरहर की पकी खड़ी फसल जलकर राख हो चुकी थी।पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Post navigation

Previous: Bihar news 3 अप्रैल को बलथर थाना हत्या काण्ड के खिलाफ आर्यानगर में शान्ति मार्च
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने गोवंश संरक्षण केन्द्र के साथ-साथ चल रहे निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.