Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से अधेड़ की मौत परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स 23 March 2021
IMG_20210323_213347
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
आगरा जिला के कस्बा जरार में आज दोपहर एक झोलाछाप के इलाज से एक व्यक्ति की मौत का मामला प्रकाश में आया है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कई व्यापक संसाधन उपलब्ध करा रही है और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं देने की पूरी कवायद कर रही है लेकिन फिर भी क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर अपना जाल बिछाए बैठे हैं और तरह-तरह के प्राइवेट अस्पतालों के नाम पर अपनी दुकानें सजाए बैठे हैं इन झोलाछापों के अस्पतालों पर योग्यता के नाम पर बड़े बड़े डॉक्टरों के नाम और डिग्रियाँ लिखी हुई हैं जबकि इलाज इनके गुर्गों द्वारा किया जा रहा है। झोलाछाप डॉक्टर रुपये कमाने की खातिर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने में लगे हुए हैं।ये झोलाछाप इलाज कराने आने वाले मरीजों से जमकर रुपये ऐंठते हैं और तरह-तरह के प्रयोग मरीजों पर करते हैं। कई बार प्रयोग करने पर मरीज को अपनी कुर्बानी भी देनी पड़ती है।

IMG 20210323 191528

ऐसा ही एक मामला जनपद आगरा की कोतवाली बाह क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा जरार में आज प्रकाश में आया है जहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने मरीज की एक बार फिर जान ले ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चीलाल पुत्र मुन्नीलाल उम्र 50 वर्ष निवासी बिजौली पेशे से एक एक सब्जी विक्रेता था जो कि रेडी लगाकर सब्जी बेचता था।दो दिन पहले साँस लेने में तकलीफ होने पर उसने बाह स्वास्थ्य केंद्र पर आकर दवा ली थी लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर आज उक्त व्यक्ति के परिजन उसे इलाज के लिए कस्बा जरार के एक कथित डॉक्टर के पास ले गए जहाँ उसकी मौत हो गयी।अधेड़ की मौत के बाद परिजन उसे लेकर बाह स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पुत्री सपना ने बताया कि उसके पिता की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी कई डॉक्टरों से दवा ले चुके थे लेकिन स्वास्थ्य सही नहीं हो पा रहा था ऐसे में आज कस्बा जरार में एक डॉक्टर के यहाँ दवा लेने गए थे जहाँ डॉक्टर ने कई इंजेक्शन लगा दिए जिससे पिता की मौत हो गयी।

IMG 20210323 WA0024 1

जब इस सम्बंध में स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक से बात की गयी तो अधीक्षक द्वारा बताया गया कि बच्चू लाल उम्र 50 वर्ष साँस की बीमारी से ग्रसित थे और अपना इलाज कराने के लिए केनरा बैंक जरार के सामने किसी झोलाछाप डॉक्टर पर दवा लेने के लिए गए थे बच्ची लाल की पुत्री का आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें अत्यधिक इंजेक्शन लगाए जिससे बच्ची लाल ने अपना दम तोड़ दिया।स्वास्थ्य विभाग और पुलिस द्वारा कथित झोलाछाप की दुकान को सील कर दिया गया है।देखने वाली बात यह है कि पूर्व में भी झोलाछाप के इलाज से मौतों के मामले प्रकाश में आये हैं लेकिन इन झोलाछापों के कारोबार बंद नहीं हो सके।

IMG 20210323 213347

स्वास्थ्य विभाग समय समय पर इन झोलाछापों के खिलाफ कार्यवाही करने की बातें करता है लेकिन वास्तविकता इससे इतर नजर आती है जहाँ अवैध अस्पताल और क्लीनिक और पैथोलॉजी झोलाछापों द्वारा धड़ल्ले से संचालित होते नजर आते हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News: प्रखंड अध्यक्ष ने जारी की महनार नगर के वार्ड अध्यक्षो की सूची
Next: Etawah News: नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मा0 न्यायालय द्वारा सुनाई गई 20 साल की सश्रम कारावास व 30,000 रुपये के अर्थदंड की सजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.