Breaking Newsआगराउतरप्रदेश

Agra News:दलित विरोधी मानसिकता के विरोध में झाड़ू लगाकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

योगी सरकार महिला और दलित विरोधी: मनोज दीक्षित

बाह: कांग्रेस पार्टी के बाह, जैतपुर और पिनाहट के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में झाड़ू लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहा, बस स्टैंड, दलित बाल्मिक बस्ती,माता का मंदिर ,थाना कोतवाली और अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व झाड़ू लगा विरोध प्रदर्शन किया।

 

Agra News:दलित विरोधी मानसिकता के विरोध में झाड़ू लगाकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस अंदाज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी के लिए कहा कि जनता ने उनको झाड़ू लगाने लायक ही छोड़ा है ये महिलाओं और दलितों के प्रति उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने सवाल दागते हुए पूछा कि क्या अपने घर में झाड़ू लगाना और साफ करना कोई शर्म की बात है?उन्हें सोचना चाहिए कि सभी के घर में महिलाएं घरों में झाड़ू लगाती हैं और उसे साफ करती हैं लेकिन जिस व्यक्ति ने कभी महिलाओं की इज्जत ही नहीं की और जिसकी मानसिकता हमेशा महिला विरोधी रही है वो कैसे किसी महिला की इज्जत कर सकता है।

 

Agra News:दलित विरोधी मानसिकता के विरोध में झाड़ू लगाकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन करने वालों में संतोष मोहनिया, अजय पचौरी, राजू बिधौलिया, शिववीर सिंह गुर्जर, राजेश पाराशर,नारायण शंकर शर्मा, मुन्ना लाल बघेल, नारायण शर्मा, लल्ला सिंह,सुनीता कुशवाह, राज किशोर कुशवाह, विवेक बघेल, सुरेंद्र सिंह, दिलशाद खान,उमेश बाबू, कल्याण सिंह, राहुल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स