Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : तहसील किरावली में जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 16 February 2025
Agra News: Complete resolution day was concluded in Tehsil Kiravali under the chairmanship of District Magistrate Shri Arvind Mallappa Bangari
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा.15.02.2025/आज तहसील किरावली में जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी महोदय ने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के साथ साथ सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से संपर्क करें तथा उनसे वार्ता कर शिकायत को निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण होने के बाद शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए, जिससे उनको भी निस्तारण स्थिति का पता चल सके और निस्तारण आख्या में सम्पूर्ण घटनाक्रम को अंकित करते हुए पोर्टल पर अपलोड की जाए।

Agra News: Complete resolution day was concluded in Tehsil Kiravali under the chairmanship of District Magistrate Shri Arvind Mallappa Bangari
तहसील दिवस के दौरान कुल 98 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों में चकरोड निर्माण/अतिक्रमण, नाली निर्माण, अवैध अतिक्रमण आदि की राजस्व से सम्बन्धित थीं, जिसमें राजस्व विभाग की 45, पुलिस विभाग 07, राजस्व एवं पुलिस (संयुक्त) की 08, विकास विभाग की 12, विद्युत विभाग की 07, शिक्षा विभाग की 03 तथा अन्य की 17 शिकायतें रहीं।
तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने बताया कि 01 मार्च 2025 से शासन द्वारा जनपद के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के निर्देश प्रदान किए गए हैं। कलेक्ट्रेट, नगर निगम तथा विकास प्राधिकरण में ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्व में लागू किया गया है तथा 90 प्रतिशत फाइल ई-ऑफिस से संचालित की जा रही है, उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से एनआईसी से अपनी आईडी डीएससी बनाया जाना सुनिश्चित करें तथा ऐसे सभी चिन्हित कार्मिक जो पत्रावली के संचालन में भूमिका रखते हैं, उन्हें मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के द्वारा प्रशिक्षित भी किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जो कार्यालय गो-लाइव हो गए हैं, उनके द्वारा पत्रावलियों का ई-परिचालन 20.2.2025 से अनिवार्य रूप से प्रारंभ किया जाना है, कोई भी पत्रावली भौतिक रूप से स्वीकार नहीं की जाएगी।

Agra News: Complete resolution day was concluded in Tehsil Kiravali under the chairmanship of District Magistrate Shri Arvind Mallappa Bangari
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में समय से जनता की शिकायते सुनें और ज्यादा से ज्यादा मौके पर ही निस्तारण कराएं तथा शेष शिकायतों को भी जल्द से जल्द निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से निस्तारण करें तथा शिकायत को क्लोज करने से पहले निस्तारण आख्या का अध्ययन अवश्य करें। उन्होंने समस्त अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत या जानकारी उनके संज्ञान में आने पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही न करने पर ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Agra News: Complete resolution day was concluded in Tehsil Kiravali under the chairmanship of District Magistrate Shri Arvind Mallappa Bangari
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी किरावली श्री राजेश कुमार, तहसीलदार किरावली, नायब तहसीलदार किरावली, जिला विकास अधिकारी श्री राकेश रंजन, उप निदेशक कृषि श्री पी0के0 मिश्रा, उपायुक्त मनरेगा श्री रामायन यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री मनीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गोड सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News : छात्रों की सफलता में नियमित स्कूली शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:भारत का संगम महाकुंभ प्लास्टिक मुक्त भविष्य की ओर

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260407_075909
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260406-WA0126~2
  • Etawah

इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 7 April 2026
IMG-20260406-WA0032
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं

जनवाद टाइम्स 6 April 2026
बेतिया में चोरी के मामले में बरामद स्मार्टफोन और गिरफ्तार आरोपी
  • Breaking News
  • Bihar
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 6 April 2026

Latest News

  • Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल
  • इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल
  • Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं
  • Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार
  • Bihar News । बेतिया में उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आज: “जिला उर्दू नामा” का विमोचन, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.