Agra News: भदावर पी जी कॉलेज में एन एस एस विद्यार्थियों द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

Agra News: भदावर पी जी कॉलेज में एन एस एस विद्यार्थियों द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा 

बाह। कस्बा के भदावर विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में शनिवार स्वच्छोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।Agra News: भदावर पी जी कॉलेज में एन एस एस विद्यार्थियों द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

स्वच्छोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार द्वारा एनएसएस वालंटियर को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी छात्रों को माई भारत पोर्टल द्वारा आयोजित विकसित भारत क्विज में प्रतिभाग कराया गया।

Agra News: भदावर पी जी कॉलेज में एन एस एस विद्यार्थियों द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियानमहाविद्यालय के एन एस एस के विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अनुज कुमार के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।इस दौरान डॉ० दिग्विजय नाथ यादव, ओमकार यादव, डॉ० पंकज कुमार, निखिल हेमराज, राहुल पचौरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Trending News