Agra News: एचटी लाइन से झुलसे बालक की इलाज के दौरान हुई मौत

Agra News: एचटी लाइन से झुलसे बालक की इलाज के दौरान हुई मौत
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

बाह: चांगोली गांव में विगत दिनों नलकूप के पास बाढ़ के तार में करंट दौड़ने से दस वर्षीय हिमांशू झुलस गया था। उसको बचाने पहुँचे उसके बाबा भी झुलस गए थे। हिमांशु को सीएचसी बाह से आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जहाँ 39 दिन इलाज के बाद हिमांशू ने मंगलवार रात दम तोड़ दिया।

Agra News: एचटी लाइन से झुलसे बालक की इलाज के दौरान हुई मौत

फाइल फोटो हिमांशू

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चांगोली गांव में बालभद्र दुबे का नलकूप है।नलकूप की लाइन के जर्जर तार महज़ 6 से 7 फीट पर झूल रहे हैं। 26 जून रविवार सुबह आठ बजे के करीब बलभद्र के पुत्र रमाकांत के बेटे हिमांशू और अभिनव बाढ़ लगाने वाले तार से खेल रहे थे तभी वह तार हाई टेंशन लाइन से छू गया। तार के लाइन में टकराने से करंट दौड़ गया जिससे हिमांशू बुरी तरह झुलस गया। हिमांशू की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

 

जर्जर हाईटेंशन लाइट बनी मौत की वजह

Agra News: एचटी लाइन से झुलसे बालक की इलाज के दौरान हुई मौत
जर्जर विद्युत लाइन हादसे की वजह मानी जा रही है। परिजनों की माने तो तारों की ऊंचाई महज 6 से 7 फीट ही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया है। उन्होंने पुलिस से जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

You may have missed