Agra News: उफनायी चंबल और यमुना: तटवर्ती गाँवों में किया गया अलर्ट

Agra News: उफनायी चंबल और यमुना: तटवर्ती गाँवों में किया गया अलर्ट
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: शुक्रवार को बैराज से चंबल नदी में धौलपुर से पानी छोड़े जाने के बाद उत्तरप्रदेश की सीमा में चंबल नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी शरू हो गयी है। नदी के जलस्तर में अगले 24 घंटे में भारी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है जिसे देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। बाढ़ चौकियों का गठन किया जा चुका है। तटवर्ती दर्जनों गाँवों में ग्रामीणों को ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर रहने और एहतियात बरतने की चेतावनी दी जा रही है।

Agra News: उफनायी चंबल और यमुना: तटवर्ती गाँवों में किया गया अलर्ट
यमुना नदी में भी अगले 24 घंटे के दौरान पानी बढेगा वह भी लो फ्लड लेवल जाएगा। नदी किनारे निचले इलाकों में रह रहे लोग उस जगह से खाली करके निकल जाएं और ऊंचे स्थल पर पहुंच जाएं। पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीण अपने आस पास गांव में लोगों को यह जानकारी दे दें कि यमुना और चंबल दोनों का ही जलस्तर अगले 24 घंटे में बढ़ने की पूर्ण संभावना है। शुक्रवार को पिनाहट में चंबल नदी का जलस्तर बढ़कर 118 मीटर तक पहुँच गया है जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटो में और जलस्तर में और भी बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Agra News: उफनायी चंबल और यमुना: तटवर्ती गाँवों में किया गया अलर्टप्रशासन द्वारा निचले इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को पहले से ही सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की चेतावनी दी जा रही है।

You may have missed