संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वे जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने बटेश्वर में ब्रह्मलाल जी महाराज का रुद्राभिषेक और पूजा अर्चना कर उनकी दीर्घायु की कामना की। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ ब्रह्मलाल जी मंदिर पर मोदी जी के 71 वे जन्मदिन पर 71 दीप प्रज्वलित कर सेवा सप्ताह मनाया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।
साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर विधायक ने मरीजों को फल वितरित किए।सेवा सप्ताह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान,ध्रुव शर्मा, सुनील बाबू गुप्ता,राम बरन कुशवाह, पुलकित भदौरिया,सुशील भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।