Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

जनवाद टाइम्स 9 August 2022
IMG-20220809-WA0027
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को कस्बा बाह में बाह विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।

IMG 20220809 WA0027
विदित हो कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। कस्बा जरार की मंडी समिति से विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जिसमें सैकड़ों बाइकों पर लोगों ने तिरंगा झंडे लगाकर भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा कस्बा बाह के जुलाहपुरी, सदर बाजार होते हुए मुख्य मार्ग शहीद इंद्रजीत सिंह एवं शहीद मुल्तान सिंह के स्मारक पर पहुंची जहां विधायक ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प एवं माला पहनाकर याद कर सम्मान किया उसके बाद तिरंगा यात्रा बिजौली होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची जहां यात्रा का समापन समापन हुआ। इस दौरान विधायक ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन कर संदेश दिया गया है कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से लोग जुड़े और अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराए। हमारे देश की आन,बान और शान, सम्मान सब तिरंगा है जिस आजादी के लिए शहीदों ने अपना बलिदान दिया उसे कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग तिरंगा अभियान से जुड़े और हर घर तिरंगा फहराए।

Agra News: विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्राइस मौके पर क्षेत्राधिकारी बाह रविंद्र कुमार, तहसीलदार बाह सर्वेश कुमार, चेयरमैन बाह सुनील बाबू,मानवेंद्र सिंह राठौर, श्याम शर्मा, अमित गुप्ता, पुलकित भदौरिया, शत्रुघन भदौरिया, ब्रह्मचारी चक, किशोरी लाल, अंकित भदोरिया,चंदू भदोरिया, सोनू भारद्वाज,आदि लोग शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: गमहीन माहौल में सुपुर्द ए खाक हुए ताजिये
Next: Etawah News: कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसियेशन ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.