Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

Agra News: नॉनवेज के शौकीनों को बड़ा झटका, नहीं खुलेंगी मीट की दुकानें

जनवाद टाइम्स 2 April 2022
Agra News: नॉनवेज के शौकीनों को बड़ा झटका, नहीं खुलेंगी मीट की दुकानें
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

आगरा : प्रदेश की योगी सरकार शपथ ग्रहण लेते ही एक्शन में आ गई है। ताजा फरमान मीट की दुकानों को लेकर जारी किया गया है। नॅानवेज के शौकीन लोग ये खबर पढ़कर जरूर सन्न रह जाएंगे क्योंकि पूरे प्रदेश में 10 अप्रैल तक मीट की दुकान खोलने पर पूर्णरूप से प्रतिबंद रहेगा। यदि किसी भी दुकानदार ने आदेशों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीट की दुकाने बंद करने के पीछे सरकार का उद्देश्य नवरात्रि शुरू होना है। यही नहीं हर थाना अध्यक्ष को सुनिश्चित करना है कि उसके क्षेत्र में कोई मीट की दुकान अगले 9 दिन तक न खुलने पाए। अवहेलना पर थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी।

 

Agra News: नॉनवेज के शौकीनों को बड़ा झटका, नहीं खुलेंगी मीट की दुकानें

यह भी गौरतलब है कि शनिवार से नवरात्र शुरू हो चुके हैं। इन 9 दिनों में हिंदू धर्म के अनुसार मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना की जाएगी। उसके बाद कन्या पूजन कर नवरात्र के आयोजन का समापन होगा। इन दिनों अधिकतर लोग 9 दिन तक उपवास रखकर मां भगवती की आराधना करते हैं। सनातन धर्म के मुताबिक इन दिनों केवल सात्विक भोजन ही ग्रहण किया जाता है। इसके अलावा व्रत रखने वाले लोग यदि नॉनवेज देख ले तो माना जाता है कि उनका व्रत भी भंग हो जाता है। इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में मीट की दुकाने 9 दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

 

Agra News: नॉनवेज के शौकीनों को बड़ा झटका, नहीं खुलेंगी मीट की दुकानें

खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक अलग से एस्कॉर्ट टीम का गठन किया है। यह टीम विभिन्न इलाकों में जाकर भ्रमण करेगी। जहां पर भी मीट की दुकान खुली हुई पाई गई और खासतौर से खुले में मीट बेचते हुए पकड़े गए तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वैसे तो ये आदेश गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से जारी है लेकिन बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलाधिकारियों को वर्चुअली संबोधित कर ऐसा करने के लिए कहा है ताकि कोई असमंजस की स्थिति न रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: किसान की झोपड़ी में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान
Next: Agra News: ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस में हवन पूजन कर किया नए सत्र का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.