Agra News: बैंक मैनेजर की दबंगई किया खाता धारक से अभद्र व्यवहार

Agra News: बैंक मैनेजर की दबंगई किया खाता धारक से अभद्र व्यवहार
Share News

बाह: जनपद आगरा के कस्बा बाह की लापरवाही को लेकर सुर्खियों में रहने वाली कैनरा बैंक शाखा में शाखा प्रबंधक की दबंगई का मामला प्रकाश में आया हैजहां शुक्रवार को बैंकिंग कार्य के लिए पहुंचे एक चालू खाता धारक के साथ मैनेजर ने अभद्र व्यवहार करते हुए शाखा से बाहर निकाल दिया। खाता धारक ने मैनेजर के दुर्व्यवहार किये जाने की शिकायत कैनरा बैंक के जनरल मैनेजर से कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

Agra News: बैंक मैनेजर की दबंगई किया खाता धारक से अभद्र व्यवहार
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाह निवासी राजेश कुमार के कैनरा बैंक शाखा में चालू और बचत खाते हैं। राजेश कुमार के मुताबिक वे आयकर दाता हैं उनके शाखा में खाता संचालित हैं जिनमे उनके नाम और पेन कार्ड व आधार कार्ड में नाम से भिन्नता है जिसके चलते आयकर जमा करने में समस्या आ रही है। शुक्रवार दोपहर वे शाखा में मैनेजर के पास खाता में नाम सही कराने और इनकम टैक्स जमा कराने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बात करने के लिए गए थे लेकिन शाखा प्रबंधक ने उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय उन्हें उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहते हुए केबिन से बाहर निकाल दिया। राजेश कुमार का आरोप है कि शाखा में दलालों का जमाववाड़ा रहता है और शाखा प्रबंधक दलालों के माध्यम से जाने वाले उपभोक्ताओं की ही समस्या सुनते हैं। बिना दलालों के माध्यम से जाने वाले उपभोक्ता केसीसी, लोन,ओडी एकाउंट आदि के लिए शाखा के चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जाता जबकि दलालों के माध्यम से जाने वाले उपभोक्ताओं का कोई भी कार्य हाथों हाथ हो जाता है।

Agra News: बैंक मैनेजर की दबंगई किया खाता धारक से अभद्र व्यवहारउन्होंने शाखा प्रबंधक के अभद्र व्यवहार की जनरल मैनेजर से शिकायत करने के साथ ही दलालों के बैंक में प्रवेश पर रोक की गुहार लगाई है।

You may have missed