Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुए आयोजित

जनवाद टाइम्स 27 September 2024
Agra News Awareness programs organized on World Contraception Day  
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

 

मनपसंद साधन चुनें, परिवार नियोजन में भागीदार बनें
.गर्भनिरोधक साधन अपनाने से खुशहाल होता है परिवार

आगरा, 26 सितंबर 2024।
जनपद में गुरुवार को सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया गया। विश्व गर्भनिरोधक दिवस हर साल 26 सितंबर को मनाया जाता है, और इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को परिवार नियोजन और गर्भनिरोधक के महत्व के बारे में जागरूक करना है।

Agra News Awareness programs organized on World Contraception Day

 

इस अवसर पर, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम में लोगों को गर्भनिरोधक विधियों के बारे में जानकारी दी गई और गर्भनिरोधक साधन भी उपलब्ध कराए गए ताकि महिलाओं और पुरुषों सुरक्षित और प्रभावी गर्भनिरोधक विधियों को अपनाकर स्वस्थ और स्वतंत्र जीवन जी सकें।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि परिवार नियोजन के साधन अपनाने से परिवार खुशहाल होता है। इसे अपनाने के लिए परिवार नियोजन के प्रमुख साधन उपलब्ध हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। इन्हें अपनाकर लोग स्वस्थ व खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वे-4 के अनुसार जनपद में 60.8% लोग गर्भ निरोधक साधनों का उपयोग करते थे, जबकि राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वे-5 के अनुसार अब 67.7 प्रतिशत लोग गर्भ निरोधक साधनों का उपयोग करने लगे हैं।Agra News Awareness programs organized on World Contraception Day

 

डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सभी साधन सुरक्षित हैं और चिकित्सक, स्टॉफ नर्स और परिवार नियोजन काउंसलर की मदद से उचित परामर्श से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दिया जाता है । परिवार नियोजन के स्थायी साधन यानि नसबंदी को पुरुष और महिलाएं दोनों अपना सकते हैं ।

जीवनी मंडी शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम में केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मेघना शर्मा ने बताया कि शादी के दो साल बाद पहले बच्चे को जन्म देना चाहिए। पहले और दूसरे बच्चे में तीन साल का अंतर होना चाहिए। जिससे कि मां और बच्चे दोनों की सेहत पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े। इसके लिए परिवार नियोजन के अस्थाई साधन काफी कारगर साबित हो रहे हैं। इन साधनों में से दम्पति कोई भी मनपसंद साधन अपना सकते हैं ।

Agra News Awareness programs organized on World Contraception Day

 
उन्होंने बताया कि नव दम्पति जब तक बच्चा न चाहें तब तक अस्थायी साधनों का प्रयोग कर सकते हैं। पहला बच्चा होने के बाद तीन साल तक अस्थायी साधनों का विकल्प चुना जा सकता है । गर्भसमापन या गर्भपात के बाद भी एहतियात के तौर पर छह माह तक परिवार नियोजन का साधन अपनाया जा सकता है ।

Post navigation

Previous: Agra News नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता और हिंदी पखवाड़े का आयोजन संपन्न
Next: Bihar News-दीया जला कर दिया स्वच्छता का संदेश रौशन हो उठा समाहरणालय परिसर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.