Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News- राजा जनक के घर गूंज रहे मंगल गीत, उपहारों की छाई बहार

जनवाद टाइम्स 22 September 2024
Agra News- Auspicious songs are resonating in King Janak's house, gifts abound
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

 

आगरा। राजा जनक के घर में सियाराम के विवाह की तैयारियों चल रहीं हैं। कहीं मंगल गीत तो कहीं उपहारों की पैकिंग हो रही है। राजा जनक का घर ही नहीं बल्कि आस-पास का क्षेत्र भी रोशनी से जगमगा रहा है। सभी जनकपुरवासी श्रीराम की बारात की अगुवाई की तैयारियों में व्यस्त हैं। आज राजा जनक के निवास पर रानी सुनयना संग उनकी सखियों ने मंगल गीत गाए और बेटी सीता को विवाह में दिए जाने वाले उपहारों को भी सजाया। इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति महिला मण्डल की संरक्षक मधु बघेल व अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने भी गीत मंगल गीत गाए और सखियों संग नृत्य किया।

Agra News- Auspicious songs are resonating in King Janak's house, gifts abound

राजा जनक स्वरूप प्रमोद वर्मा व रानी सुनयना मंजू वर्मा ने बताया कि बिल्कुल अपनी बेटी सृष्टि के विवाह जैसा अनुभव हो रहा है। विवाह की तैयारियों के लिए वही उत्साह है। सीता जी की विदाई की सोच कर आंखे भर आती हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमें माता सीता के माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला है। बेटी वैदेही के विवाह में कोई कसर न रह जाए, इसके लिए इसके लिए क्षेत्र की सभी महिलाएं कुछ न कुछ जिम्मेदारी सम्भाले हुए हैं। मधु बघेल व प्रीति उपाध्याय ने सखियों संग बन्नों तेरी अंखिया…, उठो बरनी सजो जल्दी, तुम्हें ससुराल जैन है…, पर नृत्य किया।

Agra News- Auspicious songs are resonating in King Janak's house, gifts abound
इस अवसर पर राजा जनक के दोनों पुत्र कुमुद वर्मा, अंशुल वर्मा, पुत्र वधू शिल्पी वर्मा, शालिनी, बेटीसृष्टि, दामाद देवाशीष के अलावा पलक अग्रवाल, आयूषी राजावत, स्वाती जादौन, रचना चतुर्वेदी, मेधावी गर्ग, जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत, मुनेन्द्र जादौन, सचिन गर्ग, निशांत चतुर्वेदी, राहुल सागर, सौरभ अग्रवाल, जुगल श्रोत्रिय आदि उपस्थित थे।

 

खबरों और विज्ञापन हेतु करें संपर्क ☎8433013385

9639711504

Post navigation

Previous: Agra News- रंगकर्मी विनय पतसारिया की स्मृतियों को संजोने जुटेंगे कला प्रेमी
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत नगर पंचायत जहांगीरगंज क्षेत्र में चला सफाई अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.