Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News- हल्दी लगाओ तेल चढ़ाओ, सिया को दुल्हन सा सजाओ श्रीराम नाम की मेहंदी से रचे जनकदुलारी के हाथ, श्रीराम की बारात को सज रही मिथिला नगरी

जनवाद टाइम्स 28 September 2024
Agra News- Apply turmeric and pour oil, decorate Sita like a bride, Janak Dulari's hands decorated with mehndi of Shri Ram's name, Mithila city is getting decorated for Shri Ram's wedding procession Agra News- Apply turmeric and pour oil, decorate Sita like a bride, Janak Dulari's hands decorated with mehndi of Shri Ram's name, Mithila city is getting decorated for Shri Ram's wedding procession
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया सीताजी का मेहंदी उत्सव, श्रीराम की बारात को दुल्हन सी सज रही मिथिला नगरी

आगरा। चेहरे पर मुस्कान बिखेरे सोलह श्रंगार कर सजी वैदेही के हाथों में आज राम नाम की मेहंदी लगी। मेहंदी के साथ हल्दी लगी और तेल चढ़ा। विवाह की सभी परम्पराओं को विधि विधान और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सीता जी के प्रवेश करते ही हर तरफ सियाराम चंद्र के जयकारे गूंजने लगे। मेहंदी उत्सव में सज धज कर पहुंची सभी सखियों ने मंगल गीत गाए और खूब नृत्य किया।

Agra News- Apply turmeric and pour oil, decorate Sita like a bride, Janak Dulari's hands decorated with mehndi of Shri Ram's name, Mithila city is getting decorated for Shri Ram's wedding procession

Agra News- Apply turmeric and pour oil, decorate Sita like a bride, Janak Dulari's hands decorated with mehndi of Shri Ram's name, Mithila city is getting decorated for Shri Ram's wedding procession
श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के महिला मम्डल द्वारा लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आज मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया। जहां राजा दशरथ के परिवारीजन सिया के लिए मेहंदी व उपाहर लेकर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंची वैदेही का स्वागत महिला मण्डल की संरक्षिका मधु बघेल व अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने आरती कर किया। उपहार स्वरूप राजा दशरथ के घर से आयी चुनरी सीता जी उढाई गई। माता सुनयना (मंजू वर्मा) संग सीता जी मंच पर विराजमान हुई, जहां हल्दी व तेल चढ़ाने के बाद श्रीराम नाम की मेहंदी लगाई गई। हल्दी लगाओ तेल चढ़ाओ, सिया को दुल्हन सा सजाओ…, छोटे छोटे भाईयों के बड़े भईया…, मन में सीता के आशा मिलन की, हाथ में थाली गौरा पूजन की… जैसे भक्तिमय गीतों पर सखियों ने खूब नृत्य किया और हातों में मेहंदी रचवाई। विवाह के उत्साह और उमंग में हर मिथिला वासी भक्ति के रंगों में डूबा था। संचालन पूनम जैन व अनुराधा ने किया।

Agra News- Apply turmeric and pour oil, decorate Sita like a bride, Janak Dulari's hands decorated with mehndi of Shri Ram's name, Mithila city is getting decorated for Shri Ram's wedding procession

Agra News- Apply turmeric and pour oil, decorate Sita like a bride, Janak Dulari's hands decorated with mehndi of Shri Ram's name, Mithila city is getting decorated for Shri Ram's wedding procession
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्वेता अग्रवाल, आयुषि राजावत, गौरी उपाध्याय, पलक अग्रवाल, पारुल भारद्वाज, रचना चतुर्वेदी, स्वाती जादौन, नम्रता चतुर्वेदी, पलक अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, पूजा भोजवानी, मंजू सागर, वर्षा सप्रा, क्षमा जैन, मनीषा अरोरा, डॉ. निष्ठा शर्मा, दीपिका आहूजा, राधिका ठाकुर, आकांक्षी, शीलू तिवारी, प्रीति सारस्वत, नीलम तिवारी, नीलम चतुर्वेदी, बबिता भारद्वाज, प्रतिमा चौहान, चंचल अग्रवाल, दीपा गर्ग, डिम्पल अग्रवाल, योगिता अग्रवाल, वर्षा इंदौलिया, शैफाली, मानसी रेखा, चेतना आदि उपस्थित थीं।

Post navigation

Previous: Agra News- भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा मिथिला प्रवेशिका मंच
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल हीड़ीपकड़िया व बलईपुर पर नहीं आते वरिष्ठ डॉक्टर निर्वेश गिरी सप्ताह भर फार्मासिस्ट करते हैं इलाज मरीज परेशान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.