Breaking Newsआगराउतरप्रदेश

Agra News: विधायक के हस्तक्षेप के बाद चम्बल नदी पर शुरू हुआ स्ट्रीमर का संचालन

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: कस्बा क्षेत्र के पिनाहट उसैत घाट पर चंबल नदी में आयी बाढ़ के चलते स्ट्रीमर संचालन बंद कर दिया गया था।जलस्तर घटने के बाद यात्रियों की आवागमन में परेशानी को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद सोमवार से स्ट्रीमर संचालन शरू हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल नदी में आई बाढ़ के कारण चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था। जहां कोई अनहोनी न हो जिसके लिए प्रशासन द्वारा स्ट्रीमर संचालन पिनाहट घाट पर बंद करा दिया गया था।

 

Agra News: विधायक के हस्तक्षेप के बाद चम्बल नदी पर शुरू हुआ स्ट्रीमर का संचालनधीरे धीरे चंबल का जलस्तर घटकर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है। और खतरा भी पूरी तरह से अब हट गया है। चंबल नदी पूरी तरह शांत तरीके से बह रही है। वही स्ट्रीमर संचालन बंद होने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सोरो घाट एटा से दर्जनों कॉवडिये कांवर लेकर मध्यप्रदेश के लिए जा रहे थे।

 

Agra News: विधायक के हस्तक्षेप के बाद चम्बल नदी पर शुरू हुआ स्ट्रीमर का संचालनशनिवार को पिनाहट घाट पर स्ट्रीमर संचालन नहीं होने के कारण उन्हें 24 घंटे तक वहीं खड़ा रहना पड़ा। पुलिस प्रशासन से काफी मिन्नतें करने के बावजूद भी स्ट्रीमर का संचालन नहीं किया गया। जिस पर क्षेत्रीय नेताओं ने विधायक रानी पक्षालिका सिंह को यात्रियों की समस्या से अवगत कराया। जिस पर विधायक ने अधिकारियों से बात की और ब्लाक प्रमुख पिनाहट सत्यवीर सिंह भदोरिया को मौके पर जाकर स्ट्रीमर संचालन कराने को कहा ताकि भोले के भक्तों को कोई भी परेशानी ना हो सके। मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख ने तत्काल स्ट्रीमर का संचालन कराया और दर्जनों कांवडियों एवं यात्रियों को नदी पार कराया गया। स्ट्रीमर संचालन होने से लोगों को अब 150 किलोमीटर के फेर से निजात मिल सकेगी।लोगों ने विधायक का धन्यवाद किया है।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स