Agra News आगरा मंडल में माह अगस्त -2024 में बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने (ACP) वाले 107 लोंगो पर कार्यवाही

Agra News Action will be taken against 107 people who pulled the alarm chain (ACP) without proper reason in the month of August-2024 in Agra division
Share News

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

 

मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा निर्देशन में आगरा मंडल में माह अगस्त -2024 में बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने (ACP) वालों के विरुद्ध 107 लोंगो पर कार्यवाही करके 10400/- रूपये जुर्माना वसूला गया ।

Agra News Action will be taken against 107 people who pulled the alarm chain (ACP) without proper reason in the month of August-2024 in Agra division

आगरा मण्डल सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है।इन्ही प्रयासों के क्रम में आगरा मण्डल के वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बिना उचित कारण के अलार्म चेन खीचने वालों के विरुद्ध निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे है| जिसमे अगस्त -2024 में आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 60, आगरा किला स्टेशन पर 04, मथुरा जंक्शन पर 33, कोसीकलां स्टेशन पर 03 व धौलपुर स्टेशन पर 03 लोंगो पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया ।Agra News Action will be taken against 107 people who pulled the alarm chain (ACP) without proper reason in the month of August-2024 in Agra division

रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना उचित एवं प्रर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें ,ऐसा करना दंडनीय अपराध है। उक्त कृत्य से आपके साथी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

Trending News