Breaking Newsआगराउतरप्रदेश

Agra News: राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

संवाददाता सुशील चंद्रा 

बाह। कस्बा के भदावर विद्या मंदिर पी जी कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्य डॉ निर्भय सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर डीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपस्थित विद्यार्थियों ने प्रांगण में राष्ट्रीय गीत को गाकर देशभक्ति की भावना का संचार किया। डॉ ओमकार यादव ने अपने वक्तव्य में बताया कि वंदेमातरम गीत सिर्फ एक गीत नही है। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के समय हर भारतीय को आजादी की जंग के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद देशवासी अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय के विरुद्ध उठ खड़े हुए। डॉ निर्भय सिंह ने छात्र छात्राओं को इससे प्रेरणा लेने और राष्ट्र निर्माण में स्वयं को समर्पित करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है और इसकी आधारशिला भारतीय सांस्कृतिक दृष्टिकोण पर ही आधारित है।

Agra News: A program was organized in PG College on the completion of 150 years of the national song Vande Mataram.कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएड संकाय के इंद्रपाल सिंह ने तथा संचालन राघवेंद्र सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स