Agra News: पदयात्रा के माध्यम से दिया एकता और अखंडता का संदेश

Agra News: A message of unity and integrity was conveyed through the march.
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

 

बाह।विधानसभा क्षेत्र बाह में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर एक पद यात्रा का आयोजन विधायक पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में किया गया।

Agra News: A message of unity and integrity was conveyed through the march.

यात्रा का शुभारंभ रीछपुरा गावँ से शहीद शिवकुमार तथा हरेंद्र सिंह को नमन कर किया गया। करीब दस किलोमीटर की पद यात्रा जैतपुर क्षेत्र के रीछापुरा से शरू होकर उदयपुर कलां, महुआशाला चौकी और खेड़ा राठौड़ जैसे प्रमुख पड़ावों से होते हुए गुमान सिंह पुरा पर खत्म हुई। यात्रा में जन समूह की सक्रिय सहभागिता ने भव्य बना दिया। पद यात्रा में शामिल लोगों का गावँ गावँ माला पहनाकर स्वागत किया। समापन पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया था। उन्होंने देशवासियों को भेदभाव भूलकर एकजुट रहने का संदेश दिया था। ये पदयात्रा भी हमे राष्ट्र के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता का संदेश देती है। विधायक पक्षालिका सिंह ने अमर शहीदों को नमन कर भाजपाइयों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ये यात्रा हमे सरदार पटेल के देश की एकता और अखंडता में किए योगदान को याद दिलाती है।

Agra News: A message of unity and integrity was conveyed through the march.

पदयात्रा में पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर,भाजपा जिला महामंत्री संतोष कटारा,ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, मानवेन्द्र सिंह राठौड़,यात्रा संयोजक उमाशंकर माहौर, संतोष सिकरवार, अजय चाहर, शिव कुमार शर्मा, रामबरन कुशवाहा, श्याम शर्मा, लालू तोमर, सुशील भदौरिया, विनोद कुमार,शत्रुघ्न भदौरिया, सोनू भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Trending News